Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी से तनाव, दो युवकों पर मुकदमा दर्ज

Hapur News : हापुड़ के धौलाना थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया एक्स पर दो युवकों द्वारा एक-दूसरे के प्रति अभद्र टिप्पणी से माहौल तनावपूर्ण बन गया। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

धौलाना थाना प्रभारी मनीष चौहान ने बताया कि उपनिरीक्षक पिंटू कुमार ने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो वायरल होने की जानकारी दी। जिसमें सचिन सिंह जाटव नाम के युवक ने अपने एक्स हैंडल पर वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें जातिगत टिप्पणी की गई थी। इसके बाद गांव शिवाया के रहने वाले युधिष्ठर राणा ने भी इस वीडियो के विरोध में सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की नीयत से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए टिप्पणी कर दी।

पुलिस ने सचिन सिंह जाटव और युधिष्ठर राणा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि दोनों युवकों की टिप्पणी से स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और मामले की जांच की जा रही है [1]।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें