Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में 85 लाख की लूट का मामला, पुलिस अधिकारियों पहुंचे बुलंदशहर, कई घंटों तक विचार विमर्श किया

Bulandshar News (अवनीश त्यागी) : हापुड़ के पिलखुवा में सोमवार को नेशनल हाईवे पर 85 लाख रुपये की लूट हुई थी। वहीं मंगलवार को पुलिस अधिकारी बुलंदशहर के स्याना कोतवाली पहुंचे। जहां एडीजी भानु भास्कर, बुलंदशहर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, एसपी हापुड़ ज्ञानंजय कुमार सिंह, एसपी सिटी शंकर प्रसाद, एसपी देहात डॉ तेजवीर सिंह ने घटना के संबंध में कोतवाली में बैठकर कई घंटों तक विचार विमर्श किया।

बदमाशों ने घी-तेल व्यापारी के मुनीम से तमंचे के बल पर यह रकम लूटी। घटना के बाद मेरठ जोन के एडीजी भानु भास्कर ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस के अनुसार मिली जानकारी के अनुसार, दादरी निवासी अजय पाल घी-तेल व्यापारी गोपाल के मुनीम हैं। सोमवार को वह हापुड़ के दो व्यापारियों से 50 लाख और 35 लाख रुपये वसूल कर बाइक से गाजियाबाद लौट रहे थे और कुल 85 लाख रुपये उनके पास थे। सरस्वती अस्पताल के पास फ्लाईओवर पर पहुंचते ही पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी बाइक में लात मारकर गिरा दिया। अजय पाल के संभलने से पहले ही बदमाशों ने तमंचा दिखाकर रुपयों से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए थे।

वहीं एडीजी ने स्याना कोतवाली का निरीक्षण किया और विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने थाने की मेस, पुलिसकर्मियों के आवास और क्षेत्र की यातायात व्यवस्था सहित अन्य सुविधाओं की जांच की। एडीजी ने उपस्थित अधिकारियों को अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें