Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Chandigarh : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए दिवाली के तोहफे का ऐलान; महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरीHapur News : धौलाना की नमकीन फैक्ट्री में मिला मानकों से खिलवाड़, विभाग ने जब्त किया 1750 किलो बेसनMathura : मथुरा के बेसिक शिक्षा विभाग में तबादलों का बड़ा खेल, पति-पत्नी को एक ही विद्यालय में तैनातीMathura : अखिलेश यादव कर रहे सरेंडर, योगी को चुनौती देने वाले पीछे हटे- श्रीकांत शर्माGTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

उत्तर प्रदेश : मथुरा में फर्जी FIR और ‘शासनादेश’ की धज्जियाँ, गोवर्धन पुलिस पर गंभीर आरोप

Mathura News : मथुरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र में फर्जी मुकदमेबाजी और पुलिसिया हस्तक्षेप का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ एक स्थानीय निवासी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मथुरा को पत्र लिखकर निष्पक्ष जाँच और कार्रवाई की माँग की है।

राधाकुण्ड निवासी गोपाल दत्तक ने आरोप लगाया है कि गाँव के ही ब्रजविहारी ने उनसे चल रहे संपत्ति विवाद के बीच, दिनांक 02.06.2025 की एक कथित मारपीट और जानलेवा हमले की फर्जी घटना दिखाकर उन पर और उनके परिवारजनों पर FIR संख्या 0569/2025 दिनांक 31.10.2025 को दर्ज करा दी है।

गंभीर बात यह है कि प्रार्थी के अनुसार, इस घटना की जाँच एसएसपी द्वारा पहले कराई गई थी, जिसमें यह फर्जी पाई गई थी। इसके बावजूद, इलाका पुलिस पर ब्रजविहारी से साँठ-गाँठ कर, चार महीने पुरानी फर्जी घटना पर FIR दर्ज करने का आरोप है।

प्रार्थी ने राजस्व अनुभाग 9 के शासनादेश संख्या डब्ल्यू 650/एक-9-2022 और उच्च न्यायालय इलाहाबाद के स्पष्ट आदेश का हवाला दिया है, जिसमें विचाराधीन सिविल वादों में पुलिस और प्रशासनिक हस्तक्षेप को रोकने के आदेश दिए गए हैं।

गोपाल दत्तक का आरोप है कि गोवर्धन पुलिस इन आदेशों की खुलेआम धज्जियाँ उड़ा रही है और ब्रजविहारी द्वारा दी जा रही जान से मारने और जेल भेजने की धमकियों पर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने एसएसपी से फर्जी FIR को खत्म करने और शासनादेश का पालन सुनिश्चित कराने हेतु तत्काल आदेश जारी करने की गुहार लगाई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें