Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीGautam Buddh Nagar Polling Stations: जिले में 766 मतदान केंद्र और 1926 मतदेय स्थल निर्धारित, चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूचीBhangel Firecracker Fire: दिवाली से एक दिन पहले ठेली पर रखे ग्रीन पटाखों में लगी आग, दमकलकर्मियों ने तुरंत पाया काबूNoida Diwali Security: दीवाली पर 10 जोन और 26 सेक्टरों में पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी और 20 स्थानों पर दमकल तैनात

 उत्तर प्रदेश, नोएडा: पैसा डबल करने का झांसा देकर 15 लाख की ठगी

 उत्तर प्रदेश, नोएडा: पैसा डबल करने का झांसा देकर 15 लाख की ठगी
सेक्टर 10 के रहने वाले व्यक्ति से 18 महीने में रकम दोगुना करने के नाम पर 15 लाख रुपए हड़प लिए

अमर सैनी

 उत्तर प्रदेश, नोएडा।सेक्टर 10 के रहने वाले व्यक्ति से 18 महीने में रकम दोगुना करने के नाम पर 15 लाख रुपए हड़प लिए। मुनाफा समेत पूरी रकम नहीं लौटाने पर पीड़ित को धोखाधड़ी का एहसास हुआ। पीड़ित के रकम मांगने पर आरोपित और उसके साथी धमका रहे हैं। पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर फेज वन थाने में जानकार समेत सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

हापुड़ के बहादुरगढ़ के सलारपुर गांव के रहने वाले सुमित कुमार सेक्टर 10 में रहते हैं। उनकी जान पहचान सेक्टर के ही रहने वाले सुदेश कुमार उर्फ टिल्लू से है। सुदेश अपने साथी कपिल, संजीव, धर्मपाल, अशोक, सुषमा व अशोक कुमार के साथ मिलकर सेक्टर में निफ्ट टेक ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड नाम से कंपनी कार्यालय चलाता है। एक स्कीम के माध्यम से रकम लेकर शेयर मार्केट में निवेश कर 18 महीने में डबल करने का दावा करता है। कुछ समय पहले सुदेश ने स्कीम के बारे में सुमित को बताया।

लुभावने ऑफर दिए
सुमित को निवेश करने के लिए उसने अपने साथियों को भेजकर लुभावने आफर दिए। सुमित को स्कीम से जोड़ने के लिए सहमत कर लिया। पीड़ित ने बातों में आकर आरोपित को 15 लाख रुपए दे दिए। मई में समय सीमा पूरी होने पर सुदेश से रकम मांगी तो वह टरकाने लगा। इसका विरोध किया तो आरोपित ने धमकाना शुरू कर दिया। मूल देने से भी इनकार कर दिया। सुमित ने जानकारी की तो पता चला कि वह अकेला पीड़ित नहीं है बल्कि इनके झांसे में 100-200 लोग आ चुके हैं।

पोंजी स्कीम के जरिए हड़पे
यह पोंजी स्कीम के माध्यम से करोड़ों रुपए हड़प चुके हैं। पीड़ित ने जुलाई में मामले की शिकायत पुलिस से की। एडीसीपी सुमित शुक्ला ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर सुदेश, कपिल, संजीव, धर्मपाल, अशोक, सुषमा व अशोक कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें