उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा एयरपोर्ट की पार्किंग देखेगी विदेशी कंपनी, 20 एकड़ में होगी तैयार

अजीत कुमार
 उत्तर प्रदेश, नोएडा।नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को शुरू करने की तैयारी तेजी से चल रही है. इसलिए हर चीज की व्यवस्था भी जोरशोर से की जा रही है. इसी कड़ी में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पार्किंग को लेकर बड़ा फैसला किया गया है.

सिडनी की कंपनी सिक्योर पार्किंग सॉल्यूशंस को जेवर के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पार्किंग की जिम्मेदारी दी गई है. यह एयरपोर्ट जल्द शुरू होने वाला है. इस एयरपोर्ट के शुरू होने से दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बढ़ा हुआ दबाव कम होगा. सिडनी की यह विदेशी कंपनी एयरपोर्ट आने-जाने वाले यात्रियों को बेहतर पार्किंग सुविधा मुहैया कराएगी. इस मामले को लेकर कंपनी के सीईओ अरविंद मायर ने कहा, “हम डिजिटल, पर्यावरण के हिसाब से और ग्राहक के लिए सुविधाजनक पार्किंग बनाएंगे, जो वर्ल्ड लेवल की होगी.” बता दें कि सिक्योर पार्किंग कंपनी 20 इंटरनेशनल एयरपोर्ट और कई देशों जैसे अमेरिका, ब्रिटेन, यूएई, ऑस्ट्रेलिया और इंडोनेशिया में काम करती है. भारत में यह 40 शहरों में 275 जगहों पर 2.7 लाख पार्किंग बे संभालती है. इसकी 5,000 लोगों की टीम मॉल, एयरपोर्ट, अस्पताल, कॉरपोरेट पार्क और मेट्रो स्टेशनों पर काम करती है.

कई फेज में तैयार होगी पार्किंग
जेवर में पार्किंग 20 एकड़ के ग्राउंड ट्रांसपोर्टेशन सेंटर में होगी, जो मेट्रो, बस और हाई-स्पीड रेल से जुड़ा होगा. पहले फेज में 1,200 कार पार्किंग, टैक्सी और कैब बे और इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग पॉइंट होंगे. जो टर्मिनल के पास होंगे. एयरपोर्ट के अधिकारी कहते हैं कि यह विश्व स्तर की सुविधाएं देगा. ग्राउंड ट्रांसपोर्टेशन सेंटर तैयार हो रहा है और इस साल उड़ानें शुरू होने पर तैयार होगा. सिक्योर पार्किंग स्मार्ट सिस्टम और ट्रैफिक प्रबंधन लाएगी, जो पहले साल 1.2 करोड़ यात्रियों को संभालेगी और भविष्य में 7 करोड़ तक बढ़ेगी.

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img