उत्तर प्रदेश, नोएडा: टोल प्लाजा के इंजीनियर ने कर्मचारी पर मारपीट करने का आरोप लगाया

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। जेवर टोल प्लाजा पर कार्यरत वरिष्ठ प्रोजेक्ट इंजीनियर ने एक कर्मचारी पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि ड्यूटी लगाने पर आरोपी कर्मचारी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर पीड़ित के घर पहुंच कर घटना को अंजाम दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर टोल प्लाजा पर सुनील कुमार गुप्ता बतौर वरिष्ठ प्रोजेक्ट इंजीनियर कार्यरत हैं। सुनील कुमार ने पुलिस को बताया कि वह कस्बे में किराये के मकान में रहते हैं। वह शनिवार को अपने कमरे में थे। इसी बीच टोल प्लाजा पर काम करने वाला कर्मचारी मनोज कुमार अपनी दो साथियों के साथ वहां पहुंचा और बिना वजह तीनों ने उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। शोर सुनकर पड़ोस के लोग वहां पहुंच गए। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस से की। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी कर्मचारी ने ड्यूटी लगाने पर मारपीट की। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी कर्मचारी और उसके दो साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Subroto Cup 2026: देश के नौनिहाल फुटबॉलरों का महाकुंभ 18 अगस्त से

Subroto Cup 2026: देश के नौनिहाल फुटबॉलरों का महाकुंभ...

Independence Day 2026: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य मंच तैयार

Independence Day 2026: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस...

Hapur News : हापुड़ में सपा के पीडीए अभियान के प्रभारी लखन सिंह पाल ने की पंचायत

Hapur News : समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्यक्रम प्रभारी...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img