उत्तर प्रदेश, नोएडा: एरो सिटी से कालिंदी कुंज तक गोल्ड लाइन मेट्रो को जोड़ने की तैयारी

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा।दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (डीएमआरसी) की इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (आईजीआई) और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक कनेक्टिविटी को आसान बनाने के लिए गोल्ड लाइन मेट्रो को एरो सिटी से कालिंदीकुंज तक जोड़ने की तैयारी है। गोल्ड लाइन मेट्रो ट्रैक फिलहाल एरो सिटी से तुगलकाबाद तक प्रस्तावित हैं, इसके कालिंदी कुंज से जुड़ने के बाद बॉटनिकल गार्डन तक सीधी कनेक्टिविटी हो जाएगी।

डीएमआरसी के मुख्य परियोजना प्रबंधक शिव ओम द्विवेदी की ओर से भेजे गए प्रस्ताव के मुताबिक तुगलकाबाद से कालिंदी कुंज तक पांच किलोमीटर का एलिवेटेड ट्रैक होगा। तुगलकाबाद से कालिंदीकुंज को जोड़ने के लिए सरिता विहार व मदनपुर खादर दो स्टेशन बनाने की जरूरत पड़ेगी। इस पांच किलोमीटर लंबे मेट्रो ट्रैक के निर्माण में 950 करोड़ का खर्च होगा। उन्होंने बजट को यमुना प्राधिकरण द्वारा खर्च करने की मांग रखी है। तर्क दिया है कि गोल्ड लाइन कालिंदी कुंज पर जुड़ने से मंजेटा लाइन से भी जुड़ जाएगी। इससे ना सिर्फ आईजीआई से बॉटनिकल गॉर्डन तक सीधी कनेक्टिविटी होगी। उधर, नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) ने भी एक्वा लाइन को सेक्टर 142 से बॉटनिकल गार्डन से जोड़ने का रूट चार्ज तैयार कर लिया है। भविष्य में यह पांच किलोमीटर का मेट्रो ट्रैक नोएडा, ग्रेटर नोएडा और दिल्ली समेत आसपास के लोगों के लिए इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक आसान कनेक्टिविटी का माध्यम बनेगा। एक्वा लाइन के बॉटनिकल तक जुड़ने से दिल्ली से ग्रेटर नोएडा तक की सीधी कनेक्टिविटी हो जाएगी। हालांकि, शुरुआत में डीएमआरसी ने नोएडा व ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के माध्यम से नोएडा एयरपोर्ट को आईजीआई से जोड़ने के लिए डीपीआर तैयार की थी, लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम से आरआरटीएस का विकल्प चुनने के बाद प्रस्ताव को स्थगित कर दिया गया था।

तीन वर्ष में ट्रैक पूरा करने का दावा

जेवर एयरपोर्ट तक गाजियाबाद से वाया परी चौक होते हुए 72.4 किलोमीटर का नमो भारत व मेट्रो रूट भी प्रस्तावित है, हालांकि यह रूट तैयार होने में अभी छह वर्ष या फिर इससे अधिक समय लग सकता हैं, लेकिन यदि यह प्रस्ताव मंजूर हो जाता हैं तो डीएमआरसी ने तीन वर्ष में ट्रैक को पूरा करने का दावा किया है, जिसके बाद लोगों को दिल्ली, आईजीआई, नोएडा और ग्रेटर नोएडा आने जाने में कोई दिक्कत नहीं होगी। फिलहाल परी चौक से ई बस के जरिए लोग आगे जेवर एयरपोर्ट तक जा सकेंगे, हालांकि, बाद में यहीं रूट नमो भारत और मेट्रो तक कनेक्ट होगा, जिसकी बाद कनेक्टिविटी और अधिक बेहतर हो जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी के समक्ष रखेंगे प्रस्ताव

प्राधिकरण के एक अधिकारी के मुताबिक यह प्रस्ताव अच्छा है। कम समय में यह लोगों को आईजीआई और नोएडा एयरपोर्ट तक जोड़ने के लिए बेहतर कनेक्टिविटी होगी, लेकिन दिल्ली में ट्रैक का निर्माण होना हैं, ऐसे में बजट खर्च करने से पहले सरकार की मंजूरी की आवश्यकता होगी। वह जल्द ही प्रस्ताव को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष रखेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई है कि कनेक्टिविटी में कोई बाधा नहीं आएगी।

बॉटनिकल गार्डन चार मेट्रो लाइन का संगम बनेगा

वर्तमान में बॉटनिकल गार्ड मजेंटा लाइन व ब्लू लाइन से जुड़ा हुआ है। मजेंटा लाइन जनकपुरी पश्चिमी मेट्रो स्टेशन से शुरू होकर कालिंदी कुंज होते हुए बॉटनिकल गार्डन पर खत्म हो रही है। इस ट्रेक पर 25 मेट्रो स्टेशन बने हैं, जिनमें 15 स्टेशन भूमिगत और 10 सतह पर है। वहीं, ब्लू लाइन मेट्रो रूट दिल्ली के द्वारका सेक्टर-21 मेट्रो स्टेशन से होते हुए बॉटनिकल गार्डन व आगे नोएडा इलेक्ट्रिसिटी मेट्रो स्टेशन को जोड़ता है। इस रूट पर 50 मेट्रो स्टेशन है। वहीं, अब गोल्ड लाइन की भी बॉटनिकल तक कनेक्टिविटी का प्रास्ताव रखा गया हैं, इसके अलावा एक्वा लाइन को भी सेक्टर-142 से बॉटनिकल तक जोड़ने की कागजी कार्रवाई लगभग पूरी हो चुकी है।

डीएमआरसी की ओर से यह प्रस्ताव प्राप्त हुआ हैं। प्रस्ताव अच्छा हैं, लेकिन इसके लिए बजट जारी करने से पहले शासन की मंजूरी की आवश्यकता होगी। इस प्रस्ताव को जल्द ही सबे के मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा। अनुमति मिलने के बाद ही प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

– डॉ. अरुणवीर सिंह, सीईओ नायल एवं यमुना प्राधिकरण

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img