Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

ग्रेटर नोएडा, नोएडा: ग्रेनो में 191 तालाब अपने मूल अस्तित्व में लौटा

ग्रेटर नोएडा, नोएडा: ग्रेनो में 191 तालाब अपने मूल अस्तित्व में लौटा
प्राधिकरण क्षेत्र में स्थित 191 तालाबों का सौंदर्यीकरण कर उन्हें मूल अस्तित्व में लाया जा चुका है, जबकि 20 निविदा प्रक्रिया में हैं।

अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा, नोएडा।प्राधिकरण क्षेत्र में स्थित 191 तालाबों का सौंदर्यीकरण कर उन्हें मूल अस्तित्व में लाया जा चुका है, जबकि 20 निविदा प्रक्रिया में हैं। अगले एक माह में काम शुरू करा दिया जाएगा। इस अभियान में एनजीओ की भी मदद ली जा रही है। वहीं शेष तालाबों के सौंदर्यीकरण का काम वर्ष 2025 में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं क्षेत्र के 64 तालाबों पर अतिक्रमण के चलते सौंदर्यीकरण का काम नहीं हो पा रहा है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) इस मुद्दे को लेकर गंभीर है।

ग्रेटर नोएडा में गिरते भूजल स्तर में सुधार के लिए प्रमुख जल स्रोतों के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसमें तालाबों का जीर्णोद्धार भी शामिल है। आज ज्यादातर तालाब बदहाली का शिकार हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में 281 तालाब हैं। तालाबों की मौजूदा स्थिति को देखते हुए प्राधिकरण ने गांवों के विकास के साथ इन तालाबों के सौंदर्यीकरण की भी विस्तृत योजना तैयार की है। अभियान के तहत अब तक 191 तालाबों की कायापलट हो चुकी है, जबकि 20 निविदा प्रक्रिया में हैं। इनका काम अगले एक माह में शुरू हो जाएगा। शहरी क्षेत्र के गांवों में स्थिति तालाबों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने की भी तैयारी चल रही है। इस संबंध में एसीईओ प्रेरणा सिंह द्वारा दिशा निर्देश दिए गए हैं। एक तालाब के सौंदर्यीकरण पर कम से कम 50 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। प्राधिकरण अधिकारी के मुताबिक अब तक 191 तालाबों का सौंदर्यीकरण किया जा चुका है। शेष तालाबों की सूची तैयार कर उनके सौंदर्यीकरण की योजना बनाई जा रही है। नोडल अधिकारी व वरिष्ठ प्रबंधक नागेंद्र सिंह ने बताया कि 20 तालाबों की निविदा प्रक्रिया पूरी कर जल्द विकास के कार्य शुरू करा दिए जाएंगे।

तालाब की जमीन पर अतिक्रमण एक बड़ी समस्या है। प्राधिकरण क्षेत्र में 64 तालाब ऐसे हैं, जिन पर अतिक्रमण है। इस मामले में जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में प्राधिकरण द्वारा पत्र लिखा जा चुका है। अतिक्रमण हटाने के बाद इनका भी सौंदर्यीकरण किए जाने की योजना है। प्राधिकरण अधिकारी के मुताबिक 6 तालाब सड़क और रेलवे ट्रैक में आ गए हैं,जो विलुप्त हो चुके हैं।

तालाबों का सौंदर्यीकरण एनजीओ के माध्यम से भी कराया जा रहा है। अब तक 39 तालाबों का सौंदर्यीकरण एनजीओ व अन्य संस्थाओं द्वारा कराया जा चुका है। अधिकारी के मुताबिक कई एनजीओ आगे आए हैं।

प्राधिकरण क्षेत्र के गांवों में स्थित तालाबों के विकास का काम प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। अब तक 191 तालाबों के सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। शेष तालाबों का काम अगले साल पूरा कर लिया जाएगा। एनजीटी के दिशा निर्देशों का पालन किया जा रहा है।

नागेंद्र सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक/ नोडल अधिकारी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें