उत्तर प्रदेश, नोएडा: दुकान का शटर उखाड़कर मोबाइल किए चोरी, सीसीटीवी कैमरे ने खोला राज

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। नोएडा में चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग कर रही है। लेकिन इसके बाद भी बदमाश वारदातों को अंजाम देकर चंपत हो जा रहे हैं। इस बार चोरों ने गढ़ी चौखंडी में एक शॉप का शटर उखाड़कर मोबाइल फोन चोरी कर लिए। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने घटना की शिकायत थाना फेज-3 पुलिस से की है।
सेक्टर-63 स्थित छिजारसी गांव निवासी अमित कुमार की गांव गढ़ी चौखंडी में मोबाइल फोन मरमत करने की दुकान है। मंगलवार रात वह दुकान बंद करके घर चला गया। बुधवार सुबह दुकान खोलने पहुंचा तो शटर उखड़ा हुआ था। अंदर घुसकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। पीडि़त ने दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो पता चला कि चोरों ने दुकान का शटर उखाड़ दिया। एक चोर दुकान के अंदर घुसा और उसने खंगालना शुरू कर दिया। आरोपी दुकान के अंदर रखे काउंटर के भीतर से मरमत के लिए रखे चार मोबाइल फोन चोरी करके ले गया। चोर शटर के रास्ते ही दुकान से बाहर निकला और फरार हो गया। पीडि़त का कहना है कि चोरों की संख्या एक से अधिक है। क्योंकि शटर अकेला युवक नहीं उखाड़ सकता है।

पुलिस ने शुरू की तलाश
बताया जा रहा है कि दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरा का दो मिनट दो सेकेंड का फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें चोर साफ दिखाई दे रहा है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img