उत्तर प्रदेश, नोएडा: दादरी को जेवर एयरपोर्ट से जोड़ने की मांग आर्य प्रतिनिधि सभा ने यमुना प्राधिकरण को भेजा प्रस्ताव

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। दादरी तहसील मुख्यालय को जेवर एयरपोर्ट से जोड़ने के लिए आर्य प्रतिनिधि सभा ने यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ.अरुणवीर सिंह को पत्र सौंपा है। आर्य प्रतिनिधि सभा के जिला उपाध्यक्ष डॉ.आनंद आर्य ने इसका मुद्दा उठाया है। डॉ.आनंद आर्य का कहना है कि दादरी से जेवर एयरपोर्ट को जोड़ने के लिए इलेक्ट्रिक बस चलानी चाहिए। क्योंकि इससे उत्तर प्रदेश सरकार को काफी आर्थिक फायदा होगा।

डॉ.आनंद आर्य ने बताया कि यमुना प्राधिकरण द्वारा प्रथम चरण में जेवर एयरपोर्ट के लिए 6 रूट फाइनल किए गए हैं। जिन पर 175 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन प्रस्तावित है। ये बसें जिले के अलग-अलग स्थान से जेवर एयरपोर्ट के लिए जाएंगी। इसी के साथ डॉ.आनंद आर्य ने दादरी से उत्तर प्रदेश सरकार को होने वाले फायदे के बारे में बताया है। डॉ.आनंद आर्य ने बताया कि दादरी से काफी राजस्व सरकार को मिलता है। देश का एक बड़ा रेलवे स्टेशन दादरी है। दादरी तहसील उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक राजस्व देने वाले क्षेत्रों में शामिल है और यह जिला रेलवे स्टेशन के साथ-साथ तीन लाख से अधिक की आबादी का केंद्र है। इसके अलावा जिले का एकलौता नगर पालिका दादरी है। साथ में “न्यू नोएडा” प्रोजेक्ट से काफी फायदा होने वाला है।

लाखों लोगों को मिलेगा फायदा

डॉ.आनंद आर्य ने जनहित का हवाला देते हुए कहा कि दादरी को जेवर एयरपोर्ट बस सेवा से जोड़ने से ना केवल क्षेत्रीय परिवहन में सुधार होगा, बल्कि लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी और सुविधाएं भी मिलेंगी। डॉ.आनंद आर्य की मांग है कि दादरी तहसील मुख्यालय को जेवर एयरपोर्ट से सीधे जोड़ने की प्रक्रिया को प्राथमिकता दी जाए। जिससे यहां के निवासियों और व्यवसायों को इसका लाभ मिल सके।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img