उत्तर प्रदेशभारत

जंगल में गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड का शव मिलने से मचा हड़कंप

जंगल में गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड का शव मिलने से मचा हड़कंप

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में प्रेमी-प्रेमिका का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। दोनों का शव रेलवे ट्रैक के पास जंगल में पड़ा हुआ था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दौरान घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस ने मामले में सभी बिन्दुओं पर गहनता से जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक मृतक युवक की पहचान रितिक (24) निवासी गांव नवादा गिरधपुर थाना गुलावठी और लड़की की पहचान तम्मना भाटी (20) निवासी रजपुरा मड़पा थाना सिकन्दराबाद के रूप में हुई। सूचना पर मृतकों के घर वाले मौके पर पहुंचे और उनसे बातचीत की गई। तो पता चला कि मृतक युवक ने रात में ही अपने मोबाइल फोन से भाई के फोन पर आत्महत्या करने को लेकर मैसेज किया गया था।परिजनों ने बताया कि 1 साल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़का एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है और वह ग्रेटर नोएडा के सिरसा में रह रहा था। वहीं लड़की एक निजी कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। मृतक युवक के भाई ने बताया कि युवक ने उसके मोबाइल फोन पर सुसाइड करने का मैसेज किया गया था। उस मैसेज को मृतका के भाई ने पुलिस को प्रोवाइड करा दिया गया है।

मौके पर मिली उल्टियां
सूचना मिलते ही पुलिस के साथ ही फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड भी मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच पड़ताल करने पर घटना स्थल के आस-पास वोमेटिंग(उल्टियां) होना पाया है। जिससे ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक-युवती ने सुसाइड प्लान करके जहर खाया था। घटना स्थल पर एक मोटरसाइकिल भी खड़ी हुई थी। साथ ही एक बैग भी पड़ा हुआ था। जिससे मृतक और मृतका के परिजनों की जानकारी हुई। इसके बाद उनके परिवार वालों को इसकी जानकारी दी गई।

जॉइंट सीपी शिव हरि मीना ने बताया कि थाना दादरी क्षेत्रान्तर्गत एक युवक-युवती का शव मिला है।इस सूचना पर पुलिस अधिकारी और फॉरेसिंक टीम डॉग स्क्वायड के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। यह पूरा मामला आत्महत्या का लग रहा है। कोई जहरीला पदार्थ खाकर इन लोगों ने आत्महत्या की। फिलहाल दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players