Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

Minor Girl Case: मूक-बधिर छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी स्कूल बस चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया

Minor Girl Case: मूक-बधिर छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी स्कूल बस चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया

नोएडा। थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल की 15 वर्षीय मूक-बधिर छात्रा से कथित छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने स्कूल बस चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार घटना करीब चार महीने पुरानी है। छात्रा के परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्कूल प्रबंधन और बस संचालक को भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार के अनुसार छात्रा के पिता ने पुलिस को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी क्षेत्र स्थित दिल्ली पब्लिक वर्ल्ड स्कूल में पढ़ती है और वह बोलने तथा सुनने में असमर्थ है। छात्रा खेलों में सक्रिय है और ऑल इंडिया स्तर की शूटिंग प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी है। उसने देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग प्रतियोगिता में पदक भी हासिल किया था।

पुलिस के मुताबिक, जांच में सामने आया कि करीब चार महीने पहले स्कूल की स्पोर्ट्स टीम शूटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए मेरठ गई थी। इस टीम में पीड़ित छात्रा भी शामिल थी। आरोप है कि इसी दौरान स्कूल बस चालक ने छात्रा के साथ अश्लील हरकत की। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि मेरठ से वापस लौटते समय बस में चालक ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की।

परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी बस चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब मामले से जुड़े साक्ष्य जुटा रही है और घटना की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

पुलिस ने स्कूल प्रबंधन और बस संचालक को भी नोटिस जारी किया है। अधिकारियों के अनुसार जांच में स्कूल बस के संचालन की व्यवस्था, छात्राओं की सुरक्षा के लिए अपनाए जा रहे मानक और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

नाबालिग छात्रा से जुड़े इस मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जांच के दौरान छात्रा की सुरक्षा और मामले की निष्पक्षता को प्राथमिकता दी जा रही है।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें