Noida Authority: सड़क खुदाई में लापरवाही पर ठेकेदारों पर 10 लाख रुपये जुर्माना, काम भी रुकवाया

Noida Authority: सड़क खुदाई में लापरवाही पर ठेकेदारों पर 10 लाख रुपये जुर्माना, काम भी रुकवाया

नोएडा। बारिश के मौसम में सड़क खोदकर गड्ढे छोड़ने और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने के मामलों को लेकर नोएडा प्राधिकरण ने सख्त रुख अपनाया है। प्राधिकरण ने जल विभाग और विद्युत निगम से जुड़े ठेकेदारों पर कुल 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही सेक्टर-45 में बिना अनुमति चल रहे बिजली केबल बिछाने के काम को तत्काल प्रभाव से रुकवा दिया गया।

प्राधिकरण के अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान सड़क खुदाई और उसके बाद सड़क को निर्धारित मानकों के अनुरूप बहाल नहीं करने की लापरवाही सामने आई। बारिश के दौरान खुले या ठीक से न भरे गए गड्ढों के कारण हादसे का खतरा बढ़ गया था। इसी को देखते हुए संबंधित एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

प्राधिकरण के अनुसार सेक्टर-50 स्थित जैन मंदिर के पास जल विभाग के ठेकेदार ने पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क खोदी थी। काम पूरा होने के बाद सड़क पर बने गड्ढों को निर्धारित मानकों के अनुसार नहीं भरा गया। बारिश के बीच सड़क की यह स्थिति राहगीरों और वाहन चालकों के लिए जोखिम पैदा कर रही थी। निरीक्षण में लापरवाही सामने आने पर संबंधित ठेकेदार पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

इसी तरह सेक्टर-45 में आम्रपाली सफायर सोसाइटी के पास विद्युत निगम के ठेकेदार ने प्राधिकरण से पूर्व अनुमति लिए बिना सड़क खोदकर बिजली केबल बिछाने का काम शुरू कर दिया था। सड़क पर कई स्थानों पर गड्ढे होने के कारण आवागमन करने वाले लोगों के लिए दुर्घटना का खतरा पैदा हो गया था।

निरीक्षण के दौरान अनियमितता मिलने पर नोएडा प्राधिकरण की टीम ने मौके पर ही केबल बिछाने का काम बंद करा दिया। इसके साथ ही विद्युत निगम पर भी पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि शहर की सड़कों को बिना अनुमति खोदने या खुदाई के बाद सड़क को सही तरीके से बहाल नहीं करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी इंदु प्रकाश सिंह ने कहा कि निरीक्षण के दौरान सड़क खुदाई के कार्य में गंभीर लापरवाही सामने आई है। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति सड़क खोदने और काम पूरा होने के बाद सड़क को निर्धारित मानकों के अनुसार बहाल नहीं करने की स्थिति को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्राधिकरण ने सभी विभागों और संबंधित एजेंसियों को चेतावनी दी है कि भविष्य में बिना पूर्व अनुमति सड़क की खुदाई करने या सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने पर और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि बारिश के दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि नागरिकों की सुरक्षा और शहर की सड़कों की गुणवत्ता से समझौता न हो।

 

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img