Tuesday, 3 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : जेलों की सुरक्षा को मिलेगी इंसास की ताकत, योगी सरकार खरीदेगी 676 राइफलGonda : 2017 से पहले की सरकारें करती थीं वसूली, अब हो रहा विकास, लोग हैं भयमुक्त- कीर्तिवर्धन सिंहHapur News : गुलावठी रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, ऑटो चालक की जान गईDrug Bust Ghaziabad: ऑपरेशन प्रहार के तहत एक करोड़ की स्मैक के साथ चार आरोपी गिरफ्तार, कथित महिला सरगना भी शामिलGreater Noida PNB Protest: ऐच्छर पीएनबी शाखा के बाहर किसानों का प्रदर्शन, 16 खाताधारकों को रकम वापसNew Noida Master Plan: 80 गांवों में जमीन की मैपिंग शुरू, 361 किसानों की सहमतिParthala Mobile Snatching: बाइक टैक्सी से जा रही महिला अधिवक्ता का मोबाइल छीना, जांच शुरूNoida Industrial Lease Dispute: लीज पर दी औद्योगिक संपत्ति को नुकसान और 91 लाख किराया बकाया होने का आरोप

उत्तर प्रदेश, नोएडा: अप्रैल से शुरू हो जाएगा जेवर एयरपोर्ट से फ्लाइटों की टेक ऑफ-लैंडिंग

उत्तर प्रदेश, नोएडा: अप्रैल से शुरू हो जाएगा जेवर एयरपोर्ट से फ्लाइटों की टेक ऑफ-लैंडिंग
जेवर में बनाए गए इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अप्रैल में नियमित फ्लाइट ऑपरेशन शुरू कर दिए जाएंगे

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। जेवर में बनाए गए इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अप्रैल में नियमित फ्लाइट ऑपरेशन शुरू कर दिए जाएंगे। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के राममोहन नायडू ने सोमवार को संसद में प्रश्नकाल के दौरान सवालों के जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभिन्न एयरलाइंस वहां से अपने ऑपरेशन शुरू करने के लिए उत्साहित हैं।

उन्होंने कहा कि जेवर एयरपोर्ट देश और एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट के रूप में उभर रहा है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दिसंबर में ट्रायल फ्लाइट का मूवमेंट शुरू किया गया था।राममोहन नायडू ने कहा सब कुछ निर्धारित समय सीमा के तहत चल रहा है। अप्रैल महीने में जेवर नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नियमित उड़ान शुरू हो जाएंगी। एयर इंडिया और इंडिगो समेत अन्य एयरलाइंस यहां से कनेक्टिविटी के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने बजट में उड़ान योजना के तहत 120 डेस्टिनेशन जोड़ने की योजना के बारे में जवाब देते हुए कहा कि उड़ान योजना एक क्रांतिकारी योजना रही है। इसे अगले 10 सालों के लिए बढ़ाया जाएगा।

देश भर में तैयार हो रहे 100 एयरपोर्ट
सरकार देश भर में 100 और हवाई अड्डे शुरू करने के लिए काम कर रही है। कुशीनगर हवाई अड्डा के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि वहां भी जल्द परिचालन शुरू किया जाएगा। फ्लाइटों में आने वाली तकनीकी खामियों के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि तीन सालों में भारतीय एयरलाइंस ने अपनी फ्लाइटों में आई तकनीकी खामियों की जो रिपोर्ट दी हैं। उसके हिसाब से इनमें खासी कमी आ रही है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें