Hapur News : प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए 24 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस संबंध में शासन द्वारा आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं, जिसके बाद विभिन्न जिलों और विभागों में नई तैनातियां प्रभावी हो गई हैं।

जारी आदेश के अनुसार कई जिलों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, वहीं कुछ अधिकारियों को महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया गया है। इस फेरबदल के तहत मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष कविता मीना को हापुड़ का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। दूसरी ओर हापुड़ के जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय को राजस्व परिषद में अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त के पद पर तैनात किया गया है। सरकार के इस निर्णय को प्रशासनिक कार्यों में तेजी और प्रभावशीलता लाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।


