उत्तर प्रदेश : यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, बस पलटने से 13 यात्री घायल, आगरा में चल रहा इलाज

Mathura News (सौरभ) : मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। नोएडा से कानपुर जा रही एक बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिससे बस में सवार 13 यात्री घायल हो गए। घटना मंगलवार तड़के लगभग 02:10 बजे माइलस्टोन 131.600 पर हुई।

प्राथमिक जांच में खुलासा

प्राथमिक जांच में पता चला कि बस चालक को नींद की झपकी आ गई थी, जिसके कारण बस बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मी मौके पर पहुंच गए और घायलों को उपचार के लिए एस.एन. मेडिकल कॉलेज, आगरा भेजा।

पुलिस की कार्रवाई

स्थानीय पुलिस के अनुसार, घटना स्थल पर कानून और व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है और स्थिति पूर्ण रूप से नियंत्रण में है। पुलिस ने बस को हटाने और एक्सप्रेसवे पर यातायात को सुचारु बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। शेष यात्रियों के लिए वैकल्पिक वाहनों की व्यवस्था की गई और उन्हें उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया।

Hot this week

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...

Topics

Allahabad High Court Gangrape Acquittal: फतेहपुर के 43 साल पुराने सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन आरोपी बरी, हाईकोर्ट ने दिया संदेह का लाभ

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से जुड़े करीब 43 वर्ष पुराने सामूहिक दुष्कर्म और बलवे के एक मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए तीनों जीवित आरोपियों को सभी आरोपों से बरी कर दिया है। न्यायमूर्ति अब्...

Shiva Sharma Murder Case: मॉडल श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपियों को 24 अक्टूबर तक ट्रांजिट रिमांड, नागपुर से लखनऊ ला रही यूपी पुलिस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार चल रही मुख्य आरोपी मॉडल व सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे, उसकी सगी बहन रश्मि दुबे और उनके निजी ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश के खिलाफ कानून का शिक...

Durga Visarjan Accident: पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बांध में डूबे 5 दोस्त, दो युवकों की दर्दनाक मौत और तीन को बचाया...

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से विजयदशमी पर्व के उल्लास के बीच एक अत्यंत हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में स्थित एक बांध में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन करने गए पांच गहरे दोस्त अचानक गहरे ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img