Tuesday, 3 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : जेलों की सुरक्षा को मिलेगी इंसास की ताकत, योगी सरकार खरीदेगी 676 राइफलGonda : 2017 से पहले की सरकारें करती थीं वसूली, अब हो रहा विकास, लोग हैं भयमुक्त- कीर्तिवर्धन सिंहHapur News : गुलावठी रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, ऑटो चालक की जान गईDrug Bust Ghaziabad: ऑपरेशन प्रहार के तहत एक करोड़ की स्मैक के साथ चार आरोपी गिरफ्तार, कथित महिला सरगना भी शामिलGreater Noida PNB Protest: ऐच्छर पीएनबी शाखा के बाहर किसानों का प्रदर्शन, 16 खाताधारकों को रकम वापसNew Noida Master Plan: 80 गांवों में जमीन की मैपिंग शुरू, 361 किसानों की सहमतिParthala Mobile Snatching: बाइक टैक्सी से जा रही महिला अधिवक्ता का मोबाइल छीना, जांच शुरूNoida Industrial Lease Dispute: लीज पर दी औद्योगिक संपत्ति को नुकसान और 91 लाख किराया बकाया होने का आरोप

उत्तर प्रदेश : कानपुर देहात के भाऊपुर स्टेशन के पास जनसाधारण साबरमती एक्सप्रेस पटरी से उतरी, बड़ा रेल हादसा टला

Lucknow/Kanpur : (प्रांजुल मिश्रा) कानपुर नगर/देहात में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब रेल हादसा होते-होते टल गया जब जनसाधारण साबरमती एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 15269) की दो बोगियां भाऊपुर स्टेशन (कानपुर देहात) के पास पटरी से उतर गईं। यह ट्रेन मुजफ्फरपुर से अहमदाबाद जा रही थी। हादसा शाम करीब 4:12 बजे उस वक्त हुआ जब ट्रेन पनकी धाम रेलवे स्टेशन पार कर भाऊपुर स्टेशन की लूप लाइन में इंटर कर रही थी।

रेलवे सूत्रों के अनुसार, ट्रेन के 6वें और 7वें डिब्बे, जो जनरल श्रेणी के थे, बेपटरी हो गए। सौभाग्यवश उस वक्त ट्रेन की गति धीमी थी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हादसे के बाद घबराए यात्री ट्रेन छोड़कर बाहर निकलने लगे, लेकिन किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आने की सूचना है, जिन्हें मौके पर प्राथमिक उपचार दिया गया साबरमती जनसाधारण एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 12:50 बजे की बजाय 3:07 बजे कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंची और 10 मिनट रुकने के बाद रवाना हुई। आगे भाऊपुर आउटर के पास जैसे ही ट्रेन ने लूप लाइन पकड़ी, अचानक दो डिब्बे पटरी से उतर गए।

हादसे की सूचना मिलते ही डीआरएम, रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, जिलाधिकारी कानपुर देहात कपिल सिंह, एसडीएम, क्षेत्राधिकारी, स्वास्थ्य विभाग और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी की। जिलाधिकारी ने यात्रियों से संवाद कर उनकी स्थिति जानी और आपात राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। रेलवे की तकनीकी टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रैक मरम्मत का कार्य तुरंत शुरू कर दिया है। एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन को भी मौके पर भेजा गया है। अधिकारियों ने जानकारी दी कि प्रभावित ट्रेन को जल्द ही पटरी पर लाने का प्रयास किया जा रहा है, और यात्रियों को वैकल्पिक साधनों से उनके गंतव्य तक भेजने की व्यवस्था की जा रही है। इस घटना के चलते दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर यातायात आंशिक रूप से प्रभावित हुआ है। कुछ ट्रेनों को विलंबित या डायवर्ट किया गया है। रेलवे ने जांच के आदेश दे दिए हैं और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए विशेषज्ञ टीम को लगाया गया है।

जिलाधिकारी कपिल सिंह ने रेलवे अधिकारियों को ट्रैक के रखरखाव और तकनीकी जांच को नियमित व सख्त करने के निर्देश दिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने यह भी कहा कि राहत एवं बचाव कार्यों में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी और प्रशासन, पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग समन्वय के साथ यात्रियों की सहायता में जुटे रहेंगे। फिलहाल घटनास्थल पर स्थिति सामान्य है और सभी अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। रेलवे ने यात्रियों से सहयोग बनाए रखने की अपील की है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें