Tuesday, 3 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : जेलों की सुरक्षा को मिलेगी इंसास की ताकत, योगी सरकार खरीदेगी 676 राइफलGonda : 2017 से पहले की सरकारें करती थीं वसूली, अब हो रहा विकास, लोग हैं भयमुक्त- कीर्तिवर्धन सिंहHapur News : गुलावठी रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, ऑटो चालक की जान गईDrug Bust Ghaziabad: ऑपरेशन प्रहार के तहत एक करोड़ की स्मैक के साथ चार आरोपी गिरफ्तार, कथित महिला सरगना भी शामिलGreater Noida PNB Protest: ऐच्छर पीएनबी शाखा के बाहर किसानों का प्रदर्शन, 16 खाताधारकों को रकम वापसNew Noida Master Plan: 80 गांवों में जमीन की मैपिंग शुरू, 361 किसानों की सहमतिParthala Mobile Snatching: बाइक टैक्सी से जा रही महिला अधिवक्ता का मोबाइल छीना, जांच शुरूNoida Industrial Lease Dispute: लीज पर दी औद्योगिक संपत्ति को नुकसान और 91 लाख किराया बकाया होने का आरोप

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में जर्जर तारों में आग, कई घरों के उपकरण जले

Hapur News : नगर कोतवाली इलाके के मोहल्ला रफीकनगर, राजीव विहार में गुरुवार देर रात जर्जर तारों में आग लग गई। इस दौरान कई घरों के उपकरण जल गए। शुक्रवार की दोपहर मोहल्लेवासियों ने डीएम दफ्तर में मिलकर गुहार लगाई। लोगों का कहना है कि यह लाइन घरों के ठीक ऊपर से गुजरती है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

बड़ा हादसा टल गया

बीती रात रफीक नगर स्थित बिलाल मस्जिद के पास एक बड़ा हादसा टल गया। जर्जर हाई टेंशन लाइन घरों पर गिर गई, जिससे निकली चिंगारियों से कई घरों में बिजली के उपकरण जल गए। सौभाग्य से कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन लोगों में भारी रोष और भय है।

लाइन को शिफ्ट करने की मांग

राजीव विहार, सैनी नगर, रफीक नगर, त्रिलोकीपुरम और मजीदपुर के रहवासियों ने इस लाइन को शिफ्ट करने की मांग को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में पवनजीत सिंह, देवेंद्र कुमार, मुनेंद्र शर्मा, सभासद नरेंद्र कुमार, मुकेश, अफरोज, मदन मस्ताना, रिपु मस्ताना, विजय सैनी, राजू सैनी, अजय उपाध्याय और सोनू कुमार शामिल थे।

जल्द समाधान की मांग

क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है। उनका कहना है कि जर्जर तारों को बदलकर नई लाइन बिछाई जाए, जिससे भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो। प्रशासन ने उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें