उत्तर प्रदेश : हापुड़ में सगे भाई ने की भाई की हत्या, पुलिस ने 7 दिन में खोला राज

Hapur News : उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां सगे भाई ने शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में अपने भाई की फावड़ी से हत्या कर दी। पुलिस ने 7 दिन में इस वारदात का खुलासा कर दिया है।

शराब पीने के दौरान हुआ झगड़ा

एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि मृतक रामलखन शराब का आदी था और आए दिन परिवार से लड़ाई-झगड़ा करता था। 12 अगस्त को रामलखन और उसके भाई यशपाल ने घर में बैठकर शराब पी। इसी दौरान जमीन और शादी को लेकर दोनों में कहासुनी बढ़ गई। गुस्से में रामलखन ने यशपाल पर कुर्सी से हमला कर दिया, जिससे बचाव और गुस्से में यशपाल ने पास पड़ी लोहे की फावड़ी उठाई और रामलखन के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया।

पुलिस ने पकड़ा आरोपी

एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि हत्या के बाद यशपाल मौके से बाइक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने विशेष टीम बनाकर तलाश शुरू की और 7 दिन बाद आरोपी को धर दबोचा। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त फावड़ी भी बरामद कर ली गई है।

Hot this week

Greater Noida : नौकरी तलाशने से आगे बढ़कर समाधान प्रस्तुत कर रहे युवा, यूपी राइज में दिखी नई सोच

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आत्मनिर्भर उत्तर...

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Topics

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Greater Noida : यीडा क्षेत्र में निवेश को नई रफ्तार, 25 कंपनियों को लेटर ऑफ इंटेंट

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img