Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Noida Samajwadi Party FIR: धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी पर दादरी में मुकदमा दर्जNoida High Rise Death: सूरजपुर की आर्च सोसाइटी में 12वीं मंजिल से गिरकर 12 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौतDankaur Assault Old Enmity: ऊंची दनकौर में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्जAll India Gurjar Mahasabha Controversy: वीर गुर्जर महासभा ने दिल्ली सम्मेलन के आयोजकों को बताया भाजपा एजेंट, विरोध की दी चेतावनीNoida Metro Aqua Line Record: एक्वा लाइन में एक दिन में 1.05 लाख यात्रियों का नया रिकॉर्ड, एक नवंबर से घटेगा ट्रेनों का अंतरालGreater Noida Demolition Drive: पुराना हैबतपुर के डूब क्षेत्र में 40 हजार वर्ग मीटर जमीन पर प्राधिकरण का चला बुल्डोजरGreater Noida Anti Pollution Drive: ग्रैप नियमों के तहत शहर 21 जोन में बंटा, 216 एंटी स्मॉग गन और 11 स्वीपिंग मशीनें तैनातNoida Development Review Meeting: सीडीओ भाल चंद्र त्रिपाठी ने सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में कम प्रगति वाले विभागों को दी सख्त चेतावनी

Noida Amity University Fire: सेक्टर-125 में एमिटी यूनिवर्सिटी के सामने दुकानों में भीषण आग, सिलेंडर फटने से कर्मचारी की मौत

Noida Amity University Fire: सेक्टर-125 में एमिटी यूनिवर्सिटी के सामने दुकानों में भीषण आग, सिलेंडर फटने से कर्मचारी की मौत

नोएडा के सेक्टर-125 में एमिटी यूनिवर्सिटी के मुख्य द्वार के सामने स्थित चाय-नाश्ते की पांच दुकानों में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दुकानों में रखे छोटे रसोई गैस सिलेंडर एक के बाद एक धमाके के साथ फट गए, जिससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 12 गाड़ियों को तुरंत रवाना किया गया, जिनमें से 6 प्रमुख दमकल वाहनों ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

आग बुझाने के दौरान दुकानों के भीतर से एक कर्मचारी अचेत अवस्था में मिला, जिसे फौरन एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एडीसीपी अभय कुमार मिश्र ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मौत का कारण दम घुटना सामने आया है। पुलिस के अनुसार, जिस दुकान में आग लगी, वहां बिजली और रिनोवेशन का कार्य चल रहा था और शॉर्ट सर्किट की वजह से यह हादसा हुआ। रायपुर गांव के पास मंदिर से सटाकर बनाई गई ये दुकानें अवैध रूप से संचालित की जा रही थीं, जिन्हें पहले भी हटाया गया था।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *