उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: पुलिसकर्मी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया, महिला आयोग की सदस्य के सामने रखी पीड़ा

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य डा. मीनाक्षी भराला से मिलकर खोड़ा निवासी एक महिला ने पुलिसकर्मी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि वह एक शख्स के द्वारा उत्पीड़न और दुष्कर्म किए जाने की ‌शिकायत लेकर खोड़ा थाने पहुंची थी, उसके साथ पुलिस कर्मियों ने गलत व्यवहार किया और एक पुलिसकर्मी ने दुष्कर्म भी किया। पीड़िता का कहना था जिसकी शिकायत लेकर वह थाने गई थी वह शख्स अभी भी उसका शोषण कर रहा हैं और बच्चों को जान से मारने की धमकीदे रहा है। मामले में उसकी मां भी सहयोग कर रही है। इस दौरान पीड़िता के बेहोश होने पर अफरा-तफरी मच गई।

महिला आयोग की सदस्य ने मौके पर ही मौजूद एसीपी श्वेता यादव को 24 घंटे में पीड़िता का मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। महिला आयोग की सदस्य डा. मीनाक्षी भराला विकास भवन में सुनवाई कर रही थीं। उन्होंने पुलिसकर्मी पर लगाए गए आरोपों के मामले में गंभीरता से जांच की बात कही है और 24 घंटे में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट भेजने के निर्देश एसीपी को दिए। इस दौरान करीब 20 महिलाएं महिला आयोग की सदस्य के समक्ष अपनी शिकायत लेकर पेश हुईं। सबसे ज्यादा शिकायतें पुलिस से संबधित रहीं। सुनवाई के दौरान महिला आयोग की सदस्य ने महिला थाने की एक विवेचना अधिकारी के दुर्व्यवहार की भी शिकायत मिली। इस डा. मनीषा भराला ने मौके से फोन मिलवाकर फटकार लगाई और आगे से फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार करने की नसीहत भी दी। महिला आयोग की सदस्य ने पुलिस कर्मियों के द्वारा महिलाओं के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किए जाने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की।

Read More: Delhi Crime: दिल्ली पुलिस ने फर्जी वीजा गिरोह का किया भंडाफोड़, सैकड़ों लोगों को बनाया है शिकार

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img