उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: लव जिहाद का मामला : फरेबी फराज की मां, बहन और भाई पर 25- 25 हजार का इनाम

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद। चंद्रपुरी के अपने मकान में आत्मदाह करने वाली युवती का धर्मांतरण कराने वाले फराज को तो पुलिस ने 18 दिसंबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था लेकिन उसकी मां मोह तलत, बहन सना और भाई कासिफ अभी फरार हैं। डीसीपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस लगातार उनके शाहदरा स्थित आवास पर छापेमारी कर रही है लेकिन आरोपी ताला बंद करके फरार हैं। शादी का झांसा देकर कारोबारी की बेटी धर्मांतरण कराने के तीनों फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
प्रेम जाल में फंसाकर युवती का धर्म परिवर्तन कराने में फराज का सहयोग करने वाली उसकी मां, बहन और भाई कासिफ तीनों फरार हैं। पुलिस को चार दिन पूर्व उनकी लोकेशन बिजनौर में मिली थी। डीसीपी ने बताया कि पुलिस सर्विलांस से भी उन्हें खोजने का प्रयास कर रही है, तीन दिन पहले आरोपियों की लोकेशन बिजनौर में मिली थी। कासिफ खुद को सुप्रीम कोर्ट में वकील बताता था और आईसीयू में भर्ती युवती के ‌पिता से शादी रजामंदी का पत्र उसी के कहने पर फराज ने तैयार कराया था।

11 दिसंबर को किया था युवती ने आत्मदाह
कविनगर में रहने वाले कारोबारी की बेटी ने फराज के शादी से इंकार करने पर 11 दिसंबर को अपने चंद्रपुरी स्थित मकान में कैरोसीन का तेल छिड़ककर आत्मदाह कर लिया था। आत्मदाह से पहले युवती ने फराज को 120 बार कॉल की थी लेकिन फराज ने फोन नहीं उठाया था। उससे पहले 24 नवंबर को फराज और उसके परिवार ने युवती और उसके परिवार को नोएडा के रेडिशन होटल में रोके की रस्म कराई थी लेकिन मोटा पैसा और संपत्ति नाम न करने पर फराज ने बाद में शादी से इंकार कर दिया था।

युवती को ड्रग्स का आदी बना दिया था
पुलिस की जांच में यह भी खुलासा हुआ था कि फराज ने युवती को ड्रग्स का आदी बना दिया था। वह युवती को ड्रग्स देकर हबस का शिकार बनाता था। पुलिस को युवती के मोबाइल से मिली चैट से तमाम ऐसी बातें सामने आईं जिससे इस बात की पुष्टि हुई। शादी के लिए जिद करने पर फराज उसे टालता रहता था और इस दौरान उसने गर्भपात भी कराया था। इस दौरान उसने युवती से लाखों रुपये ऐंठ लिए और फिर मांग पूरी न होने पर शादी से इंकार कर दिया, फराज के प्यार में पागल युवती इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पाई और आत्मदाह करके जान दे दी थी।

14 नवंबर को बेटी को नमाज पढ़ते देखा
14 नवंबर को युवती के पिता ने उसे अपने में पहुंचे तो उसे नमाज पढ़ते देखा था। सदमें के चलते उन्हें ब्रेन अटैक आ गया और नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा। बेटी से उन्हें यह भी पता चला कि प्रेम जाल में फंसाने के बाद फराज ने बेटी को जबरन मुस्लिम धर्म अपनाने पर मजबूर किया। उसे इस्लाम धर्म की किताबें पढ़ने को मजबूर किया जाता था, इसके लिए उसको ट्रेनिंग दिलाई गई थी। युवती रोजाना पांच बार की नमाज पढ़ती थी और सेल्फी फराज से शेयर करनी होती थी।

Read More: Delhi Crime: दिल्ली पुलिस ने फर्जी वीजा गिरोह का किया भंडाफोड़, सैकड़ों लोगों को बनाया है शिकार

Hot this week

Greater Noida : नौकरी तलाशने से आगे बढ़कर समाधान प्रस्तुत कर रहे युवा, यूपी राइज में दिखी नई सोच

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आत्मनिर्भर उत्तर...

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Topics

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Greater Noida : यीडा क्षेत्र में निवेश को नई रफ्तार, 25 कंपनियों को लेटर ऑफ इंटेंट

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img