उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: मिगसन कियान पर लगा यह नोटिस, बाकी डिफॉल्टर्स की भी आएगी बारी

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद। आवास एवं विकास परिषद की ओर से वसुंधरा सेक्टर- 14 स्थित “मिगसन कियान” प्रोजेक्ट पर सार्वजनिक सूचना के रूप में नोटिस चस्पा किया है। इस नोटिस में निवेशकों को आगाह किया गया है कि पैसे लगाने हों तो सोच समझकर लगाएं। नोटिस में यह भी बताया गया है कि बिल्डर पर करोड़ों रुपये का बकाया और प्रोजेक्ट को कंपलीशन सर्टिफिकेट भी नहीं मिला है। मामले में आवास एवं विकास परिषद के अधीक्षण अभियंता एके मित्तल का कहना है कि डिफॉल्टर बिल्डर साइट्स पर इस तरह के नोटिस चस्पा किए जाएंगे। नोटिस के बाद आगे की कार्रवाई भी की जाएगी। मिगसन कियान प्रोजेक्ट पर संचालित दुकानें सील की जाएंगी।
सेक्टर- 14 मिगसन की साइट पर चस्पा नोटिस में यह भी बताया गया है कि बकाया जमा करके कंपलीशन सर्टिफिकेट लिए बिना बिल्डर को फ्लैट की रजिस्ट्री करने की अनुमति नहीं है। इस बीच यदि बिल्डर द्वारा कोई रजिस्ट्री की जाएगी तो उसे वैद्य नहीं माना जाएगा। इसलिए निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच लें। साथ ही चेताया गया है कि यदि प्रोजेक्ट के खिलाफ कोई कार्रवाई होगी तो बायर्स उसके लिए स्वयं जिम्मेदार होंगे।आवास एवं विकास परिषद की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक वसुंधरा सेक्टर- 14 में बनाए गए मिगसन कियान प्रोजेक्ट में 350 से अधिक फ्लैटों का निर्माण किया गया है। बिल्डर ने ग्राउंड फ्लोर पर कुछ दुकानों का भी निर्माण किया है। बिल्डर को कई बार बकाया जमा करने के नोटिस जारी किए गए लेकिन बिल्डर द्वारा भुगतान नहीं किया गया और उसी के चलते बाकी प्रकियाएं भी पूर्ण नहीं हो सकीं।

बिना रजिस्ट्री कराए रह रहें बायर्स
मिगसन कियान प्रोजेक्ट में कुछ बायर्स ने रहना भी शुरू कर दिया है जबकि नियम के मुताबिक किसी भी प्रोजेक्ट को कंपलीशन सर्टिफिकेट के बिना पजेशन देने का अधिकार नहीं है। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि बिल्डर को निर्देश दिए गए हैं कि कंपलीशन सर्टिफिकेट प्राप्त करने के बाद ही फ्लैट आवंटित किए जाएं। उन्होंने बताया कि नगर निगम को पत्र लिखकर प्रोजेक्ट के सीवर पानी के कनेक्शन काटने के लिए कहा गया है, इसके अलावा बिजली विभाग को भी इसी तरह का पत्र बिजली कनेक्शन काटने के लिए भेजा गया है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img