उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: भ्रष्टाचार पर नकेल कसेगा MY GNN Portal क्लिक करते ही समस्या होगी छूमंतर

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद। गाजियाबाद नगर निगम ने नागरिकों की समस्याओं के निवारण के लिए एकीकृत व्यवस्था लागू करने की तैयारी कर ली है। गाजियाबाद वालों को नागरिक सुविधाओं से संबंधित कोई भी समस्या होने पर माई जीएनएन पोर्टल पर जाकर अपनी समस्या बतानी होगी। इसके बाद नगर निगम का काम शुरू हो जाएगा। नगर निगम के सभी विभाग इस पोर्टल के जरिए आपस में जुड़े रहेंगे और समस्याओं का त्वरित निस्तारण करेंगे। अधिकारी भी अपने दफ्तर से ही सुपरविजन कर सकेंगे। बड़ी बात यह होगी कि पूरी सिस्टम ऑनलाइन होने से पार‌दर्शिता और समयबद्धता खुद- ब- खुद सुनिश्चित हो जाएगी।

डायनेमिक अफसर माने जाने वाले नगरायुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि माई जीएनएन पोर्टल इसी माह के अंत तक लांच कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह पोर्टल सभी विभागों की सूचनाओं को एक ही इंटरफेस में एकत्रित करेगा। तकनीकी के प्रयोग के साथ समस्याओं के निस्तारण में तेजी लाने का यह एक प्रयास है। यह पोर्टल एकीकृत प्रणाली पर काम करेगा, इसलिए अंतर-विभागीय समन्वय भी बेहतर होगा और बेहतर समन्वय से निश्चित तौर पर बेहतर परिणाम भी सामने आएंगे। नगरायुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि पोर्टल का परीक्षण पूरा कर लिया गया है, साथ ही कर्मचारियों की ट्रेनिंग भी पूरी कर ली गई है। फाइलों को डिजिटल फॉर्म में कन्वर्ट करा लिया गया है। नई प्रणाली समय की जरूरत है और इससे सुपरविजन और किसी भी काम का फालोअप करना काफी आसान हो जाएगा। पोर्टल पर कोई भी शिकायत दर्ज होने के साथ उसकी समय सीमा रिकॉर्ड होना शुरू हो जाएगी, जाहिरतौर पर इससे जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारियों को समयबद्धता का ध्यान रखना होगा और पीड़ित का समय से समाधान मिल सकेगा।

पोर्टल पर होंगे 10 मॉडयूल
नगरायुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया पोर्टल में विभिन्न मुद्दों के लिए 10 मॉड्यूल बनाए गए हैं। इनमें प्रोजेक्ट सुपरविजन, लीगल मैटर, अकाउंट्स, म्यूटेशन, पेमेंट मैनेजमेंट, इनकम मैनेजमेंट, किराया प्रबंधन प्रणाली, यूजर चार्ज और 311 मोबाइल ऐप। लीगल मैटर वाले मॉडयूल का बड़ा लाभ यह होगा कि कोर्ट में चल रहे मामलों में यह तारीख से पहले ही संबंधित अधिकारियों और अधिवक्ताओं को रिमाइंडर भेजेगा। इस व्यवस्था में नगर निगम की आय और व्यय, सब ऑनलाइन हो जाएगा। इस पोर्टल से म्यूटेशन के मामलों का निस्तारण शीघ्रता के साथ हो सकेगा।

भ्रष्टावार पर बड़ा वार करेगा पोर्टल
नगरायुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि हर मामले पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के साथ माई जीएनएन पोर्टल भ्रष्टाचार पर भी बड़ा वार करेगा। लोगों को कहीं आना जाना नहीं पड़ेगा, तो इससे काफी बचत तो होगी ही बिना मिले काम होने पर भ्रष्टाचार की गुंजाइश भी खत्म हो जाएगी। खासकर ठेकेदारों के मामले में भी यह बड़ा प्रभावी होने वाला है। ठेकेदार अब ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से नगर निगम के साथ काम कर सकेंगे, जिससे प्रक्रिया अधिक सुविधाजनक हो जाएगी।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img