Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : धौलाना की नमकीन फैक्ट्री में मिला मानकों से खिलवाड़, विभाग ने जब्त किया 1750 किलो बेसनMathura : मथुरा के बेसिक शिक्षा विभाग में तबादलों का बड़ा खेल, पति-पत्नी को एक ही विद्यालय में तैनातीMathura : अखिलेश यादव कर रहे सरेंडर, योगी को चुनौती देने वाले पीछे हटे- श्रीकांत शर्माGTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितBulandshahr : बुलंदशहर में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 7 कुंतल नकली मिठाई नष्ट

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मंदिर से दानपात्र चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

Hapur News : हापुड़ जिले के धौलाना थाना क्षेत्र के गांव कंदौला में देर रात अज्ञात चोर एक मंदिर में घुस गए। चोरों ने मंदिर में रखे दानपत्र को चोरी कर लिया। यह घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

शुक्रवार सुबह जब पुजारी मंदिर खोलने के लिए गया तो ताले खुले देख दंग रह गया। उन्होंने ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों के अनुसार गांव के बाहर देवी मंदिर स्थित हैं। मंदिर के पुजारी वहीं सामने मकान में रहते हैं। गुरुवार रात को पुजारी मंदिर बंद करके घर वापस चले गए थे।

शुक्रवार की सुबह पुजारी ने मंदिर के दरवाजे का ताला टूटा देखा तो उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो दानपात्र नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी। चोरी की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान पुलिस टीम के साथ पहुंचे और पुजारी से पूछताछ कर अज्ञात चोर को पकड़ने के लिए टीम गठित की।

ग्रामीणों का कहना है कि सर्दी का मौसम चल रहा है। ऐसे में गांव समेत आसपास के इलाकों में गश्त नहीं होती हैं। जिसके चलते चोरी की घटनाओं में इजाफा हो रहा है। उन्होंने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही चोर को गिरफ्तार कर चोरी की वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें