राज्यउत्तर प्रदेशराज्य

उत्तर प्रदेश : कंबोडिया के सिविल सर्वेंट्स ने बुलंदशहर में लिया प्रशासनिक प्रशिक्षण

Bulandshar News (अवनीश त्यागी) : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में कंबोडिया से आए प्रशासनिक अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय प्रशासनिक व्यवस्थाओं और विकास नीतियों का प्रशिक्षण लिया। इस विशेष कार्यशाला का आयोजन डीपीएस स्कूल के सभागार में किया गया था।

Related Articles

प्रशासनिक व्यवस्था और विकास नीतियों की जानकारी

जिलाधिकारी श्रुति और मुख्य विकास अधिकारी निशा ग्रेवाल ने कंबोडिया के प्रतिनिधिमंडल को जिला प्रशासन के कार्यों और विकास परियोजनाओं से अवगत कराया। इस दौरान जनता दर्शन, समाधान दिवस और ऑनलाइन शिकायत निवारण की व्यवस्था के बारे में विस्तार से बताया गया।

सरकारी योजनाओं की जानकारी

मुख्य विकास अधिकारी निशा ग्रेवाल ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से विकास विभाग की गतिविधियों की जानकारी दी। सरकारी योजनाओं जैसे पेंशन, स्वास्थ्य सेवाएं, मनरेगा, स्वयं सहायता समूह, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, कृषि और शिक्षा विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा की गई।

बुलंदशहर की ऐतिहासिक धरोहर और उद्योग

कार्यशाला में बुलंदशहर की ऐतिहासिक धरोहर, नवाचार, खुर्जा पॉटरी उद्योग और औद्योगिक क्षेत्र की भी जानकारी दी गई। समापन पर सभी अतिथियों को एक जिला-एक उत्पाद योजना के तहत खुर्जा पॉटरी के उत्पाद भेंट किए गए।

प्रशिक्षण का उद्देश्य

इस प्रशिक्षण का उद्देश्य कंबोडिया के प्रशासनिक अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक व्यवस्थाओं और विकास नीतियों के बारे में जानकारी प्रदान करना था, जिससे वे अपने देश में भी इसी तरह की व्यवस्थाओं को लागू कर सकें।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button