राज्यउत्तर प्रदेशराज्य
Uttar Pradesh : हापुड़ के ब्रजघाट गंगा आरती स्थल पर टाइल्स पर फिसलने से युवक गंभीर घायल, व्यवस्था पर उठे सवाल

Hapur News : हापुड़ में ब्रजघाट स्थित गंगा आरती स्थल पर टाइल्स पर पैर फिसलने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक के सिर में गंभीर चोट आई है। ये हादसा वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों का कहना है कि टाइल्स के फिसलन भरे होने के कारण यहां और घटनाएं हो हो सकती है, लेकिन अब तक कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई।





