राज्यउत्तर प्रदेशराज्य

Uttar Pradesh : हापुड़ में गंगा का जलस्तर बढ़ने से गढ़मुक्तेश्वर में नौका संचालन पर रोक, प्रशासन अलर्ट

Hapur News : हापुड़ में तीर्थनगरी गढ़मुक्तेश्वर स्थित बृजघाट गढ़ गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। श्रद्धालुओं और कांवरियों की सुरक्षा को देखते हुए तहसील प्रशासन ने नौकाओं के संचालन पर रोक लगा दी है। सैकड़ों नौकाओं का संचालन तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है ताकि कोई हादसा न हो सके।

उपजिलाधिकारी श्रीराम यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश और बिजनौर बैराज से छोड़े जा रहे पानी के कारण गढ़ गंगा खतरे के निशान से कुछ ही सेंटीमीटर नीचे बह रही है। स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने गढ़ गंगा क्षेत्र का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

इन दिनों कावड़ यात्रा भी चल रही है। इसे देखते हुए तहसील प्रशासन ने नौका संचालकों पर रोक लगाने के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित कर दिया है। वहीं लगातार बढ़ रहे गंगा के जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन निगरानी कर रहा है।

Related Articles

Back to top button