Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Bihar : गंगा कटाव से संतनगर में दहशत, घरों से महज 50 मीटर दूर पहुंचा खतरा, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार

Bhagalpur (मृत्युंजय) : जिले के सबौर प्रखंड अंतर्गत रजंदीपुर पंचायत के संतनगर गांव में गंगा का कटाव लगातार तेज होता जा रहा है। कटाव की रफ्तार इतनी अधिक है कि अब नदी ग्रामीणों के घरों से महज लगभग 50 मीटर की दूरी पर पहुंच चुकी है। इससे पूरे गांव में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कटाव रोकने के लिए ठोस और स्थायी उपाय नहीं किए गए, तो कई घर गंगा में समा सकते हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, कटाव लगातार बढ़ रहा है, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों का आरोप है कि कई बार अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी भी बढ़ती जा रही है।

कटाव प्रभावित इलाके में बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग और युवा सभी भय के साये में जीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय स्थिति और भी भयावह हो जाती है। आशंका बनी रहती है कि कहीं अचानक कटाव बढ़ने से घर धराशायी न हो जाएं। इसी डर के कारण कई परिवार रात भर जागकर निगरानी कर रहे हैं।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बड़ी संख्या में ग्रामीण कटाव स्थल पर एकत्र हुए और प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि जल्द से जल्द बोल्डर पिचिंग, कटाव निरोधी कार्य और अन्य आवश्यक सुरक्षा उपाय शुरू किए जाएं, ताकि गांव और लोगों की जिंदगी सुरक्षित रह सके।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और जल संसाधन विभाग से अपील की है कि संतनगर में तेजी से हो रहे कटाव का तत्काल स्थायी समाधान कराया जाए। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो बड़ी जन-धन हानि से इनकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल पूरे गांव में भय और अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है और लोग प्रशासन की त्वरित कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें