Monday, 2 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मथुरा के महोली हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तारMathura : मथुरा में अहोई अष्टमी पर राधाकुंड में उमड़ा आस्था का सैलाब, निसंतान दंपतियों ने लगाई आधी रात को डुबकीHapur News : हापुड़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक लाख के अवैध पटाखे जब्त, एक आरोपी गिरफ्तारHapur News : हापुड़ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का मेगा शिविर, 893 पात्रों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभBulandshahr : वोट बचाओ देश बचाओ महारैली के लिए बुलंदशहर से हजारों कांग्रेसी दिल्ली रवानाLucknow : 2017 से पहले तुष्टीकरण का तेजाबी दंश सहने को विवश थी अयोध्या- मुख्यमंत्रीGorakhpur : जनता दर्शन में आई महिला को सीएम योगी ने पति के इलाज का दिया भरोसाGorakhpur : किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए पैकेज लाएंगे- सीएम योगी

उत्तर प्रदेश: हापुड़ में युवक की ट्रेन से कटकर मौत, फाइनेंस कंपनी के हेड पर उत्पीड़न का आरोप

Hapur News : उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक के पिता ने फाइनेंस कंपनी के हेड पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पिता का कहना है कि उनके बेटे ने आत्महत्या करने से पहले उन्हें फोन पर मैसेज कर पूरे मामले की जानकारी दी थी।

मृतक के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट

मृतक के पिता राजू त्यागी ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनके बेटे चिराग त्यागी को कंपनी के हेड अंकुर गर्ग द्वारा परेशान किया जा रहा था। चिराग ने आत्महत्या करने से पहले अपने पिता को मैसेज किया था कि वह कंपनी के हेड से तंग आ गया है और वह ट्रेन से कूदकर अपनी जान दे रहा है।

ईएमआई को लेकर हुआ था विवाद

दर्ज रिपोर्ट में राजू त्यागी ने बताया कि उनके पुत्र चिराग त्यागी और अंकुर गर्ग के बीच 2850 रुपये की एक ईएमआई को लेकर विवाद हुआ था। चिराग ने जल्द ही ईएमआई जमा करने का आश्वासन दिया था, लेकिन इसके बावजूद आरोपी बार-बार चिराग को कॉल कर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था।

पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

पुलिस ने तहरीर के आधार पर कंपनी हेड अंकुर गर्ग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें