Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीGautam Buddh Nagar Polling Stations: जिले में 766 मतदान केंद्र और 1926 मतदेय स्थल निर्धारित, चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूचीBhangel Firecracker Fire: दिवाली से एक दिन पहले ठेली पर रखे ग्रीन पटाखों में लगी आग, दमकलकर्मियों ने तुरंत पाया काबूNoida Diwali Security: दीवाली पर 10 जोन और 26 सेक्टरों में पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी और 20 स्थानों पर दमकल तैनात

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में खेत में मिला 15 फीट लंबा अजगर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

Hapur News : हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र स्थित मलकपुर गांव में सोमवार को खेतों में एक विशालकाय अजगर मिलने से हड़कंप मच गया। करीब 15 फीट लंबा और लगभग 80 किलोग्राम वजनी यह अजगर देखकर खेतों में काम कर रहे किसान दहशत में आ गए। उन्होंने तत्काल गांव में सूचना दी, जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

दरअसल, सोमवार की दोपहर कुछ ग्रामीण अपने खेतों पर काम कर रहे थे। तभी उन्हें एक अजगर दिखाई दिया जिसकी सूचना अन्य लोगों को दी गई। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। टीम के अनुसार, अजगर पूरी तरह स्वस्थ है और संभवतः किसी पास के जंगल या नाले के किनारे से भटककर खेतों में आ गया था।

वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किए गए अजगर को जंगल के सुरक्षित इलाके में छोड़ दिया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सर्दी के मौसम में अजगर अक्सर धूप सेंकने के लिए खुले इलाकों में आ जाते हैं। विभाग ने लोगों से अपील की है कि ऐसे वन्यजीवों को देखकर डरें नहीं और न ही उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश करें। इसके बजाय, तुरंत विभाग को सूचित करें ताकि उन्हें सुरक्षित रूप से उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जा सके।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें