उत्तर प्रदेश : दिल्ली कार विस्फोट के बाद हापुड़ में हाई अलर्ट, सुरक्षा एजेंसियों ने बढ़ाई सतर्कता

Hapur News : राजधानी दिल्ली में हुए कार विस्फोट की घटना के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हापुड़ में सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता बढ़ा दी है। जिले को रेड जोन में शामिल करते हुए प्रशासन ने हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने स्वयं सड़कों पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

एसपी के नेतृत्व में जिलेभर में नाकाबंदी कर वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। संदिग्ध दोपहिया और चारपहिया वाहनों की तलाशी ली जा रही है। पुलिस टीमें बस स्टैंड, बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भी चेकिंग कर रही हैं। शहर में जगह-जगह सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन पर भी सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

एसपी ने जीआरपी और आरपीएफ अधिकारियों के साथ स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने यात्रियों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और लावारिस वस्तुओं तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखने को कहा। पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि दिल्ली की घटना के बाद जिले में सुरक्षा के सभी मानकों को सख्ती से लागू किया गया है।

उन्होंने नागरिकों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि या वस्तु की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की। जिले की सीमाओं पर चौकसी और निगरानी बढ़ा दी गई है। प्रत्येक वाहन और व्यक्ति की गहन जांच की जा रही है, ताकि जिले में शांति और सुरक्षा बनी रहे। उधर सीओ सिटी वरुण मिश्रा, कोतवाली प्रभारी देवेंद्र बिष्ट, कोतवाली देहात प्रभारी पटनीश समेत अन्य पुलिस अफसर निगरानी बरत रहे हैं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img