Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

UPSC Topper Shakti Dubey: दो नंबर से चूकी थीं, तीसरे प्रयास में पाई पहली रैंक

Shakti Dubey
UPSC Topper Shakti Dubey: दो नंबर से चूकी थीं, तीसरे प्रयास में पाई पहली रैंक

UPSC Topper 2024 Shakti Dubey ने तीसरे प्रयास में सफलता पाई और AIR-1 हासिल किया। जानिए प्रयागराज की इस प्रतिभाशाली छात्रा की संघर्षपूर्ण यात्रा और टॉप-10 टॉपर्स की पूरी सूची।

यूपीएससी टॉपर Shakti Dubey की प्रेरणादायक कहानी

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा घोषित सिविल सेवा परीक्षा 2024 के परिणाम में प्रयागराज की Shakti Dubey ने ऑल इंडिया रैंक-1 (AIR-1) हासिल कर देशभर में परचम लहराया है। यह सफलता उन्हें तीसरे प्रयास में मिली, जबकि पिछली बार वे मात्र दो अंकों से चूक गई थीं।

Who Shakti Dubey? UPSC Civil Services topper shaped by policy debates and  campus patrol vans - India Today

बचपन से ही होनहार रहीं Shakti Dubey

शक्ति दुबे शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रही हैं। उन्होंने प्रयागराज के एसएमसी घूरपुर से 12वीं तक की पढ़ाई की और फिर इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीएससी किया, जिसमें उन्हें गोल्ड मेडल मिला। इसके बाद 2018 में उन्होंने बीएचयू से बायोकैमेस्ट्री में एमएससी किया और वहां भी गोल्ड मेडलिस्ट रहीं।

परीक्षा की तैयारी और संघर्ष

एमएससी के बाद Shakti Dubey ने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की। वे प्रयागराज में रहकर पढ़ाई कर रही थीं, लेकिन बीच-बीच में दिल्ली भी जाती थीं। 2020 में कोरोना महामारी के दौरान वे पूरी तरह प्रयागराज में ही रहकर तैयारी में जुट गईं।

2023 में उन्होंने परीक्षा दी, लेकिन मात्र 2 अंकों से उनका चयन नहीं हो पाया। इस असफलता के बाद वे कुछ समय के लिए निराश जरूर हुईं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। लगातार मेहनत करती रहीं और 2024 में इतिहास रच दिया।

UPSC CSE Topper 2025: Who is Shakti Dubey, the IAS topper of UPSC CSE 2024?  | - The Times of India

पारिवारिक पृष्ठभूमि

Shakti Dubey मूल रूप से बलिया जिले के बैरिया तहसील, थाना दोकटी के रामपुर गांव की निवासी हैं। उनके पिता देवेंद्र द्विवेदी प्रयागराज में डीपीएस व एडीसीपी ट्रैफिक के पेशकार के पद पर कार्यरत हैं। मां प्रेमा दुबे एक गृहिणी हैं।

उनकी जुड़वा बहन प्रगति दुबे भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं, जबकि छोटा भाई आशुतोष एमसीए कर रहा है। परिवार में खुशी का माहौल है और सबको बेटी की मेहनत पर गर्व है।

टॉप-10 टॉपर्स की सूची

UPSC 2024 परीक्षा में टॉप 10 स्थान प्राप्त करने वाले उम्मीदवार:

  1. शक्ति दुबे (Shakti Dubey) – AIR 1

  2. हर्षिता गोयल (Harshita Goyal) – AIR 2

  3. डोंगरे अर्चित पराग (Dongre Archit Parag) – AIR 3

  4. शाह मार्गी चिराग (Shah Margi Chirag) – AIR 4

  5. आकाश गर्ग (Aakash Garg) – AIR 5

  6. कोमल पुनिया (Komal Punia) – AIR 6

  7. आयुषी बंसल (Aayushi Bansal) – AIR 7

  8. राज कृष्ण झा (Raj Krishna Jha) – AIR 8

  9. आदित्य विक्रम अग्रवाल (Aditya Vikram Agarwal) – AIR 9

  10. मयंक त्रिपाठी (Mayank Tripathi) – AIR 10

शक्ति दुबे की कहानी उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है जो कड़ी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास से UPSC जैसी कठिन परीक्षा में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं। सिर्फ एक असफलता के बाद हार न मानना और लगातार प्रयास करते रहना ही उनकी सफलता की असली कुंजी है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें