Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

ताऊ ने 14 साल की भतीजी से कई बार किया दुष्कर्म, हुई गर्भवती

शालीमार गार्डन क्षेत्र में एक शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई
शालीमार गार्डन क्षेत्र में एक शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई

अमर सैनी

गाजियाबाद। शालीमार गार्डन क्षेत्र में एक शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। एक व्यक्ति ने अपनी 14 साल की भतीजी के साथ कई बार दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि माता-पिता की सड़क हादसे में मौत के बाद किशोरी आरोपी ताऊ के पास रहती है। घटना सामने आने के बाद आरोपी की पत्नी ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
शालीमार गार्डन क्षेत्र की एक कालोनी में एक 14 साल की किशोरी अपने ताऊ और ताई के साथ रहती है। आरोपी ताऊ दिल्ली के एक अस्पताल में माली का काम करता है। आरोपी की पत्नी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कई साल पहले देवर और देवरानी की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। देवर की छोटी बेटी को पालने की जिम्मेदारी उन्होंने ली थी। वह मां की तरह भतीजी का पालन पोषण कर रही थीं। शुक्रवार को वह स्कूल में पढ़ाई करने गई थी। दोपहर में अचानक भतीजी के पेट में दर्द होने लगा। स्कूल प्रबंधन ने सूचना देकर बुलाया। वह भतीजी को तुरंत पास में डॉक्टर के पास ले गईं। वहां डॉक्टर ने चेकअप के बाद अल्ट्रासाउंड किया जिसमें भतीजी चार माह की गर्भवती निकली। इतना सुनकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। बाद में भतीजी ने बताया कि दिसंबर 2023 से ताऊ उसके साथ गंदा काम करता है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था।एसीपी शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बच्ची के स्वास्थ्य के बारे में महिला पुलिसकर्मी जानकारी ले रही हैं। बच्ची के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है। उसे हरसंभव सहायता दी जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *