Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

गाजियाबाद में छोटी गंगा में नहाने पर लगी रोक

मुरादनगर थाना क्षेत्र में छोटी गंगा के नाम से मशहूर गंगनहर घाट पर अब कोई स्नान करने नहीं कर सकेगा
मुरादनगर थाना क्षेत्र में छोटी गंगा के नाम से मशहूर गंगनहर घाट पर अब कोई स्नान करने नहीं कर सकेगा

अमर सैनी

गाजियाबाद। मुरादनगर थाना क्षेत्र में छोटी गंगा के नाम से मशहूर गंगनहर घाट पर अब कोई स्नान करने नहीं कर सकेगा। जिला प्रशासन ने गंगनहर घाट पर नहाने को लेकर अस्थाई तौर पर रोक लगा दी है। अगला आदेश मिलने तक रोक प्रभावी रहेगी।अगर इसके बाद भी कोई गंगनहर में डुबकी लगाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
तपती गर्मी से राहत पाने के लिए गंगनहर घाट पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग नहाने के लिए आते हैं। बहुत से लोग नहाने के दौरान रोमांच पाने के लिए अपनी सुरक्षा को दरकिनार करके गहरे पानी में चले जाते हैं और हादसों का शिकार हो जाते हैं। हाल में इसी तरह छह लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इसके अलावा प्रतिदिन कई लोगों को गोताखोर डूबने से बचाते हैं।
कार्रवाई करते हुए गंगनहर घाट पर नहाने को लेकर अस्थाई रोक लगा दी गई है। घाट स्थित शनि मंदिर के पुजारी मुकेश गोस्वामी का कहना है कि कुछ लोगों की लापरवाही के कारण गंगनहर घाट की छवि नकारात्मक तरीके से प्रभावित हो रही है। इसलिए नहर में नहाने पर रोक लगाकर प्रशासन ने सही निर्णय लिया है। लेकिन मंदिर में लोग पूजा कर सकेंगे। एसीपी मसूरी नरेश कुमार का कहना है कि गंग नहर में नहाने के दौरान हुए हादसों की संख्या को देखते हुए रोक लगाई गई। नहर घाट पर आदेश की अवहेलना करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। इसके लिए घाट पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *