Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

भारतीय रेल वित्त वर्ष 2023-24 में माल ढुलाई व्यवसाय, कुल राजस्व, ट्रैक बिछाने में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज करने की राह पर

भारतीय रेल वित्तीय वर्ष 2023-24 में माल ढुलाई व्यवसाय, कुल राजस्व, ट्रैक बिछाने के मामले में अपने इतिहास में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज करने की राह पर है।

प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, भारतीय रेल ने आज 15 मार्च, 2024 को 1500 मिलियन टन की मूल माल ढुलाई को पार कर लिया है। इससे पहले, भारतीय रेल ने वित्त वर्ष 2022-23 में 1512 मिलियन टन की अब तक की सबसे अच्छी माल ढुलाई की थी।

इस वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान, भारतीय रेलवे का कुल राजस्व अब तक 2.40 लाख करोड़ रुपये है। पिछले वर्ष 15 मार्च को कुल राजस्व 2.23 लाख करोड़ रुपये था। इसमें 17000 करोड़ की वृद्धि हुई। इस वित्त वर्ष 2023-24 में भारतीय रेल का कुल व्यय 2.26 लाख करोड़ रुपये है।

वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान यात्रा करने वाले कुल यात्रियों की संख्या 648 करोड़ है। यह पिछले वर्ष की समान अवधि के आंकड़ों की तुलना में 52 करोड़ अधिक है। पिछले वर्ष यात्रा करने वाले यात्रियों की कुल संख्या 596 करोड़ थी।

जारी वित्तीय वर्ष में अब तक भारतीय रेल द्वारा 5100 किलोमीटर नई ट्रैक बिछाई गई है। इस वित्त वर्ष में औसत दैनिक ट्रैक प्रतिदिन 14 किलोमीटर से अधिक है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *