Sonam Wangchuk: लाठीचार्ज के बाद भी सोनम वांगचुक की हालत स्थिर, 97 घायल अस्पताल पहुंचे, 10 अनशनकारियों की भी हुई मेडिकल जांच

Sonam Wangchuk: लाठीचार्ज के बाद भी सोनम वांगचुक की हालत स्थिर, 97 घायल अस्पताल पहुंचे, 10 अनशनकारियों की भी हुई मेडिकल जांच

नई दिल्ली, 20 जुलाई : लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की सेहत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि उनकी स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन लगातार निगरानी और उपचार जारी रखना जरूरी है। सोमवार सुबह जारी सफदरजंग अस्पताल के छठे हेल्थ बुलेटिन में बताया गया कि उनके सभी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संकेतक (वाइटल पैरामीटर) सामान्य हैं। हालांकि रक्त संबंधी जांच के परिणामों पर विशेषज्ञ लगातार नजर बनाए हुए हैं, ताकि किसी भी तरह की संभावित जटिलता का समय रहते पता लगाया जा सके।

सोनम वांगचुक के इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल और एम्स दिल्ली के विशेषज्ञों की बहु-विषयक टीम लगातार काम कर रही है। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल चिंता की कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन उनके स्वास्थ्य की नियमित मॉनिटरिंग जारी रहेगी।

इधर, सोमवार को प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज के बाद राजधानी के विभिन्न अस्पतालों में घायलों की बड़ी संख्या पहुंची। डॉ. राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में शाम सात बजे तक 65 मेडिको-लीगल केस (एमएलसी) दर्ज किए गए। इनमें प्रदर्शनकारियों के साथ कई पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। अधिकांश लोगों के सिर, हाथ, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं, जिनका अस्पताल में उपचार किया गया।

वहीं, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन विभाग में भी 32 घायल भर्ती हुए, जिनमें चार पुलिसकर्मी शामिल थे। डॉक्टरों ने अधिकांश घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद घर भेज दिया, जबकि सात मरीजों को बेहतर निगरानी के लिए अस्पताल में भर्ती रखा गया है।

इसके अलावा भूख हड़ताल पर बैठे करीब 10 प्रदर्शनकारियों की भी मेडिकल जांच की गई। अस्पताल सूत्रों के अनुसार सभी की हालत फिलहाल स्थिर है और डॉक्टर नियमित रूप से उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन और चिकित्सा टीम की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img