Bihar : पीजी छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटककर की आत्महत्या, वीडियो कॉल के दौरान मिला शव

Darbhanga (मृत्युंजय) : बिहार के दरभंगा शहर में विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र स्थित अन्नपूर्णा गर्ल्स हॉस्टल में एलएनएमयू की 23 वर्षीय पीजी छात्रा निधि कुमारी ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतका मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र की निवासी थी।

जानकारी के अनुसार पटना से डायल-112 पर सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बंद कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। कमरे में छात्रा का शव फंदे से लटका मिला। उसके कान में हेडफोन लगा था और सामने मोबाइल रखा था, जिससे आशंका जताई जा रही है कि घटना के समय वीडियो कॉल चल रही थी। एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है।

विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। मोबाइल सहित सभी डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत का स्पष्ट कारण सामने आ सकेगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img