शहर में अलग-अलग स्थानों पर तीन घरों में चोरी

अमर सैनी

नोएडा। सूरजपुर और सेक्टर-142 थाना क्षेत्र में बदमाशों ने अलग-अलग स्थानों पर तीन घरों से नकदी, मोबाइल, लैपटॉप और जेवरात समेत अन्य सामान चोरी कर लिया और फरार हो गए। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के नीलकंठ रेजीडेंसी सोसाइटी में नवीन कुमार पाठक अपने परिवार के साथ रहते हैं।

नवीन ने पुलिस को बताया कि एक सप्ताह पहले वह अपने परिवार के साथ किसी काम से बाहर गए थे। इसी दौरान बदमाशों ने घर का ताला तोड़कर तीस हजार रुपये और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। जब वह वापस लौटे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। अमित विश्वकर्मा अपने परिवार के साथ सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के पैराडाइज कॉलोनी में रहते हैं। अमित ने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने उनके घर से डेबिट कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, मोबाइल और पर्स आदि चोरी कर लिए। बदमाशों ने उनके डेबिट कार्ड का इस्तेमाल कर उनके खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए और उनके मोबाइल से दो हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस से की है। सेक्टर-142 थाना क्षेत्र के शाहदरा गांव में पीजी में रहने वाले अतुल के कमरे से तीन लैपटॉप चोरी हो गए। उन्हें चोरी का पता सुबह चला।

Hot this week

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...

Topics

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...

Allahabad High Court Gangrape Acquittal: फतेहपुर के 43 साल पुराने सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन आरोपी बरी, हाईकोर्ट ने दिया संदेह का लाभ

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से जुड़े करीब 43 वर्ष पुराने सामूहिक दुष्कर्म और बलवे के एक मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए तीनों जीवित आरोपियों को सभी आरोपों से बरी कर दिया है। न्यायमूर्ति अब्...

Shiva Sharma Murder Case: मॉडल श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपियों को 24 अक्टूबर तक ट्रांजिट रिमांड, नागपुर से लखनऊ ला रही यूपी पुलिस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार चल रही मुख्य आरोपी मॉडल व सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे, उसकी सगी बहन रश्मि दुबे और उनके निजी ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश के खिलाफ कानून का शिक...

Durga Visarjan Accident: पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बांध में डूबे 5 दोस्त, दो युवकों की दर्दनाक मौत और तीन को बचाया...

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से विजयदशमी पर्व के उल्लास के बीच एक अत्यंत हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में स्थित एक बांध में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन करने गए पांच गहरे दोस्त अचानक गहरे ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img