Farmer Protest: किसान सभा के विरोध के बाद प्रशांत भाटी और मोहित नागर रिहा, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

Farmer Protest: किसान सभा के विरोध के बाद प्रशांत भाटी और मोहित नागर रिहा, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

नोएडा में अखिल भारतीय किसान सभा के विरोध प्रदर्शन के बाद नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने किसान सभा के युवा नेता प्रशांत भाटी और मोहित नागर को रिहा कर दिया। किसान सभा ने दोनों की कथित गिरफ्तारी और अभद्र व्यवहार का विरोध करते हुए डीसीपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया तथा दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

जानकारी के अनुसार, जीएल बजाज इंस्टीट्यूट में संस्थान प्रबंधन पर कथित मनमानी और अवैध वसूली के विरोध में छात्रों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन प्रस्तावित था। आरोप है कि प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही पुलिस ने प्रशांत भाटी और मोहित नागर को हिरासत में ले लिया।

घटना की सूचना मिलते ही किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉ. रुपेश वर्मा, पूर्व जिला बार अध्यक्ष उमेश भाटी, संदीप भाटी, सुरेंद्र भाटी सहित कई पदाधिकारी डीसीपी ग्रेटर नोएडा से मिले और थाना प्रभारी के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और इस प्रकार की कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है।

किसान सभा ने चेतावनी दी कि यदि दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा। डीसीपी ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद पुलिस ने प्रशांत भाटी और मोहित नागर को रिहा कर दिया।

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img