Monday, 2 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Greater Noida PNB Protest: ऐच्छर पीएनबी शाखा के बाहर किसानों का प्रदर्शन, 16 खाताधारकों को रकम वापसNew Noida Master Plan: 80 गांवों में जमीन की मैपिंग शुरू, 361 किसानों की सहमतिParthala Mobile Snatching: बाइक टैक्सी से जा रही महिला अधिवक्ता का मोबाइल छीना, जांच शुरूNoida Industrial Lease Dispute: लीज पर दी औद्योगिक संपत्ति को नुकसान और 91 लाख किराया बकाया होने का आरोपYamuna Expressway Bus Shelter: यमुना एक्सप्रेसवे के 36वें किलोमीटर पर दोनों तरफ बनेंगे बस शेल्टरParamount Floraville STP Fine: एसटीपी की खामियों पर सोसाइटी को दोबारा जुर्माना, कुल बकाया 41.18 लाखNoida Diwali Market: दीपावली से पहले जगत फार्म, सूरजपुर और कासना के बाजारों में बढ़ी रौनकNoida Factory Damage: सेक्टर-63 की औद्योगिक इमारत में तोड़फोड़ और चोरी के आरोप में केस दर्ज

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में समाजवादी पार्टी की महिला सभा ने किया प्रदर्शन, लगाए गंभीर आरोप

Hapur News : समाजवादी पार्टी की महिला सभा ने स्कूलों के विलय और रसोइयों की छंटनी के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने एक ज्ञापन एसडीएम मनोज कुमार को सौंपा।

जिलाध्यक्ष ने बताया सरकार की नीतियों का विरोध

महिला सभा की जिला अध्यक्ष रेशमा यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना दिया। जिला अध्यक्ष रेशमा यादव का कहना है कि सरकार प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों का विलय कर रही है, जिससे ग्रामीण और वंचित तबकों के बच्चों की शिक्षा प्रभावित होगी। साथ ही स्कूलों में कार्यरत रसोइयों की छंटनी से उनके परिवारों की आजीविका खतरे में पड़ जाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर हुआ प्रदर्शन

यह विरोध प्रदर्शन महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव के निर्देश पर हुआ। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से इन नीतियों को वापस लेने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो पूरे प्रदेश में आंदोलन तेज किया जाएगा।

प्रदर्शन में शामिल रहीं कई कार्यकर्ता

प्रदर्शन में रूबी यादव, रेशमा रानी, सुषमा तोमर, दिल जहां समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थीं। सभी ने सरकार के फैसले को गरीब, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्ग के खिलाफ बताया। इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष आनंद गुर्जर, प्रवक्ता संजय सिंह यादव और अन्य नेता भी उपस्थित रहे।

सरकार से मांगें पूरी करने की अपील

समाजवादी पार्टी की महिला सभा ने सरकार से मांग की है कि वह स्कूलों के विलय और रसोइयों की छंटनी के फैसले को वापस ले। पार्टी ने चेतावनी दी है कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें