Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीNoida Share Trading Fraud: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर बुजुर्ग से 20.26 लाख की ठगी, 23.44 लाख और मांगेJewar Farmers Protest: 100 दिन से धरने पर किसान, बोले- मांगें पूरी होने तक नहीं हटेंगे, धरनास्थल पर ही मनाएंगे दिवालीGhanghola Road Accident: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल, एक तीन दिन से आईसीयू में

Delhi: आरपीएफ कांस्टेबल पायल ने सीपीआर देकर महिला की जान बचाई

Delhi: आरपीएफ कांस्टेबल पायल ने सीपीआर देकर महिला की जान बचाई

रिपोर्ट: रवि डालमिया

राजधानी दिल्ली के आनंद विहार रेल टर्मिनल पर आरपीएफ की महिला कांस्टेबल पायल ने तत्परता दिखाते हुए सीपीआर देकर एक महिला की जान बचा ली। महिला की पहचान ममता देवी के रूप में हुई है, जो अपने परिवार के साथ सीतामढ़ी जाने के लिए अमृत भारत ट्रेन पकड़ने आनंद विहार टर्मिनल पहुंची थी। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश होकर गिर गईं।

ममता देवी की हालत बिगड़ते देख मौके पर मौजूद आरपीएफ की महिला कांस्टेबल पायल अपने साथी पुलिसकर्मी के साथ तुरंत वहां पहुंचीं और बिना देर किए उन्हें सीपीआर दिया। पायल की इस त्वरित कार्रवाई से महिला को होश आ गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कांस्टेबल पायल महिला को सीपीआर देते हुए नजर आ रही हैं। यात्रियों और लोगों ने कांस्टेबल पायल के इस सराहनीय कार्य की जमकर प्रशंसा की है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें