Delhi: दिल्ली पुलिस सप्ताह पर शाहदरा जिला पुलिस ने किया साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Delhi: दिल्ली पुलिस सप्ताह पर शाहदरा जिला पुलिस ने किया साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

रिपोर्ट: रवि डालमिया

शाहदरा जिला पुलिस ने दिल्ली पुलिस सप्ताह के अवसर पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्पेशल पुलिस आयुक्त (जोन-1) रविंद्र सिंह यादव ने दीप प्रज्वलित कर शुरुआत की। इस मौके पर एडिशनल सीपी (पूर्वी रेंज) सागर सिंह कलसी, शाहदरा जिला डीसीपी प्रशांत गौतम, पूर्वी दिल्ली डीसीपी अभिषेक धानिया समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी और सीनियर सिटीजन मौजूद रहे।

स्पेशल पुलिस कमिश्नर रविंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली पुलिस नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने समाज के जिम्मेदार नागरिकों से अपील की कि वे अपने आसपास की संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें और दिल्ली पुलिस के “आंख और कान” बनकर कार्य करें।
इस कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को साइबर क्राइम और अन्य अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने आम जनता को रोजमर्रा के साइबर खतरों से बचने के उपाय बताए। सीनियर सिटीजन ने दिल्ली पुलिस के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों से साइबर अपराधों को रोकने में मदद मिल रही है।

वरिष्ठ नागरिकों को विशेष रूप से साइबर अपराधों से बचने के लिए जागरूक किया गया ताकि वे ऑनलाइन धोखाधड़ी से सुरक्षित रह सकें। पुलिस अधिकारियों ने इस कार्यक्रम को जनता के हित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

 

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Bihar : रामकृष्णानगर में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत

Patna (मृत्युंजय) : राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव...

Topics

Bihar : रामकृष्णानगर में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत

Patna (मृत्युंजय) : राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img