Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

Waqf Bill: वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन

Waqf Bill: वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन

रिपोर्ट: रवि डालमिया

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के आह्वान पर आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। बोर्ड ने इस विधेयक को वापस लेने की मांग की है, जबकि केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि देश कानून के हिसाब से चलेगा। माना जा रहा है कि सरकार मौजूदा बजट सत्र के दूसरे भाग में वक्फ विधेयक संसद में पेश कर सकती है। देशभर से आए वक्ताओं ने कहा कि भारत का संविधान धार्मिक मामलों की सुरक्षा की गारंटी देता है। उनका कहना है कि वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा उतनी ही अनिवार्य है जितनी नमाज और रोजा। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार वक्फ की जमीनों पर कब्जे को वैध बनाने के लिए कानून बना रही है, जबकि उसे उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए जो वक्फ संपत्तियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने इस बिल को असंवैधानिक बताते हुए विरोध जताया। उन्होंने कहा, “ये बिल वक्फ की जायदाद को खत्म करने के लिए लाया गया है। इनकी नीयत साफ नहीं है, वे चाहते हैं कि दो समुदायों के बीच दूरियां बढ़ें। अगर कोई कहता है कि यह मस्जिद नहीं है और कलेक्टर जांच का आदेश दे देते हैं, तो जांच पूरी होने तक वह मस्जिद हमारी संपत्ति नहीं रहेगी।” प्रदर्शनकारियों ने सरकार को चेतावनी दी कि अगर इस बिल को वापस नहीं लिया गया तो ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के नेतृत्व में देशभर के मुसलमान हर कुर्बानी देने को तैयार हैं।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें