Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

प्राधिकरण की टीम पर हमले के मामले में एफआईआर

प्राधिकरण की टीम पर हमले के मामले में एफआईआर
सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के जैतपुर गांव में जमीन की पैमाइश करने गए प्राधिकरण और पुलिस टीम पर हमले के मामले में दो महिला समेत चार लोगों को नामजद करते हुए एफआईआर दर्ज हुई है

अमर सैनी

नोएडा।सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के जैतपुर गांव में जमीन की पैमाइश करने गए प्राधिकरण और पुलिस टीम पर हमले के मामले में दो महिला समेत चार लोगों को नामजद करते हुए एफआईआर दर्ज हुई है। प्राधिकरण ने अमीन ने जैतपुरा के ग्रामीणों के खिलाफ गाली गलौज व मारपीट करने के साथ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सर्वे अमीन देवेंद्र प्रताप सिंह, सहायक टाइपिस्ट सचिन चौहान अपने साथ पुलिसकर्मियों को लेकर शनिवार को जैतपुर गांव में गए थे। प्राधिकरण के भूलेखाधिकारी के निर्देश पर पैमाइश की जानी थी। जब वह जैतपुर गांव में जमीन की पैमाइश करने लगे तभी जितेंद्र, सुंदर अनीता पत्नी जितेंद्र और रीना पत्नी सुंदर आदि मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि चारों ने जमीन की पैमाइश का विरोध किया। विरोध के चलते आरोपियों ने अमीन और टाइपिस्ट के साथ गोली-गलौज करनी शुरू कर दी। बचाव में आए पुलिसकर्मियों के साथ भी आरोपियों ने अभद्रता की। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें