Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा

पार्किंग के नियम बताने पर ट्रेजरर को थप्पड़ जड़ा

पार्किंग के नियम बताने पर ट्रेजरर को थप्पड़ जड़ा
शिकायतकर्ता जसविंदर कौर ने पुलिस को बताया कि सोसाइटी में रहने वाले कार्तिक और ऋषि 27 नवंबर की शाम छह बजे वाहनों की पार्किंग को लेकर झगड़ा और गाली-गलौज कर रहे थे

अमर सैनी

नोएडा।सेक्टर-62 स्थित गेल अपार्टमेंट की महिला से दो लोगों ने पार्किंग को लेकर अभद्रता की। विवाद के दौरान बीच में आए ट्रेजरर के साथ आरोपियों ने मारपीट की। पीड़ित महिला की शिकायत पर थाना सेक्टर-58 में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शिकायतकर्ता जसविंदर कौर ने पुलिस को बताया कि सोसाइटी में रहने वाले कार्तिक और ऋषि 27 नवंबर की शाम छह बजे वाहनों की पार्किंग को लेकर झगड़ा और गाली-गलौज कर रहे थे। सोसाइटी के नियमों का भी पालन नहीं कर रहे थे। इसी बीच शोरगुल सुनकर सोसाइटी के ट्रेजरर शरद श्रीवास्तव भी आ गए। उन्होंने पार्किंग के नियमों के बारे में जानकारी दी तो आरोपियों ने अभद्रता करनी शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर उनके गाल पर थप्पड़ मारा और जमीन पर गिरा दिया। पीड़िता ने दोनों आरोपियों का वीडियो बनाना शुरू किया तो दोनों ने पीड़िता से अभद्रता की। वीडियो बनाने के दौरान मोबाइल छीनकर तोड़ने का प्रयास किया। पीड़िता का कहना है कि दोनों आरोपी आए दिन किसी न किसी से विवाद करते रहते हैं। आरोपियों के व्यवहार से स्थानीय लोग परेशान हैं। एडीसीपी मनीष कुमार मिश्र का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें