Power Theft: नोएडा में बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 15 लोगों पर FIR; 40.269 किलोवाट चोरी पकड़ी

Power Theft: नोएडा में बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 15 लोगों पर FIR; 40.269 किलोवाट चोरी पकड़ी

नोएडा। जिले में बिजली चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विद्युत विभाग की प्रवर्तन टीम और रेड टीम ने अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर 15 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा। जांच के दौरान कुल 40.269 किलोवाट विद्युत चोरी का मामला सामने आया। सभी आरोपियों के खिलाफ एंटी पावर थेफ्ट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

अधिशासी अभियंता रेड अमित त्रिपाठी के अनुसार, बिजली चोरी के खिलाफ अभियान के तहत बृहस्पतिवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जांच और छापेमारी की गई। पहली कार्रवाई सादुल्लापुर गांव में की गई, जहां प्रवर्तन दल प्रथम और रेड नोएडा की संयुक्त टीम ने आठ लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा।

इसके बाद टीमों ने छपरौला और धूममानिकपुर क्षेत्र में भी अभियान चलाया। यहां छापेमारी के दौरान पांच लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। विभागीय टीम ने मौके पर विद्युत कनेक्शन और इस्तेमाल की जा रही बिजली की जांच की।

इसी क्रम में जेवर क्षेत्र के बकापुर उपकेंद्र के अंतर्गत मोहवलीपुर गांव में भी बिजली चोरी की जांच की गई। यहां एक व्यक्ति को अवैध तरीके से बिजली का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया। सभी मामलों में विभाग की ओर से आवश्यक कार्रवाई करते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

अधिकारियों के मुताबिक, बिजली चोरी से विभाग को आर्थिक नुकसान होने के साथ-साथ विद्युत व्यवस्था पर भी असर पड़ता है। इसी को देखते हुए जिले में बिजली चोरी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

विद्युत विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे बिजली का इस्तेमाल केवल वैध कनेक्शन के माध्यम से करें। विभाग ने चेतावनी दी है कि बिजली चोरी करते पाए जाने पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img