Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Gallantry Medal: नोएडा STF के दो पुलिसकर्मियों को दूसरी बार गैलेंट्री मेडल, एक लाख के इनामी अपराधी को मुठभेड़ में किया था ढेर

Gallantry Medal: नोएडा STF के दो पुलिसकर्मियों को दूसरी बार गैलेंट्री मेडल, एक लाख के इनामी अपराधी को मुठभेड़ में किया था ढेर

नोएडा। गौतमबुद्धनगर में एक लाख रुपये के इनामी और 34 मामलों में वांछित अपराधी को मुठभेड़ में मार गिराने में अहम भूमिका निभाने वाले एसटीएफ फील्ड यूनिट नोएडा के दो पुलिसकर्मियों को गैलेंट्री मेडल से सम्मानित किया गया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी सूची में दोनों पुलिसकर्मियों के नाम शामिल किए गए हैं।

सम्मान पाने वालों में एसटीएफ फील्ड यूनिट नोएडा के उपनिरीक्षक अक्षय परवीर कुमार त्यागी और हेड कांस्टेबल सुनील कुमार शामिल हैं। खास बात यह है कि दोनों पुलिसकर्मियों को दूसरी बार गैलेंट्री मेडल प्रदान किया गया है।

पुलिस के अनुसार, एक जनवरी 2023 को गौतमबुद्धनगर के बिसरख थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस कार्रवाई के दौरान 34 अभियोगों में वांछित एक लाख रुपये के इनामी अपराधी कपिल पुत्र कृपाल सिंह को पुलिस टीम ने मुठभेड़ में मार गिराया था।

इस ऑपरेशन में एसटीएफ फील्ड यूनिट नोएडा के उपनिरीक्षक अक्षय परवीर कुमार त्यागी और हेड कांस्टेबल सुनील कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। दोनों पुलिसकर्मियों की बहादुरी, साहस और कर्तव्य के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें गैलेंट्री मेडल के लिए चुना गया।

पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी सम्मान सूची में दोनों अधिकारियों के नाम शामिल होने के बाद गौतमबुद्धनगर पुलिस और एसटीएफ टीम में भी खुशी का माहौल है। दोनों पुलिसकर्मियों को दूसरी बार वीरता सम्मान मिलना उनके पुलिस सेवा के दौरान किए गए साहसिक कार्यों को दर्शाता है।

पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश और अपर पुलिस महानिदेशक, कानून एवं व्यवस्था/एसटीएफ की ओर से दोनों पुलिसकर्मियों को उनके अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा के लिए बधाई दी गई है। अधिकारियों ने उनके कार्य को पुलिस बल के लिए प्रेरणादायक बताया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *