Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

फोनरवा और आरडब्ल्यूए ने प्राधिकरण अधिकारियों के साथ की बैठक

फोनरवा और आरडब्ल्यूए ने प्राधिकरण अधिकारियों के साथ की बैठक
सेक्टर-52 फोनरवा कार्यालय में गुरुवार को फोनरवा के सहयोग से शहर के आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों और एसीईओ वंदना त्रिपाठी समेत अन्य विभागों के अधिकारियों के बीच बैठक हुई।

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर-52 फोनरवा कार्यालय में गुरुवार को फोनरवा के सहयोग से शहर के आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों और एसीईओ वंदना त्रिपाठी समेत अन्य विभागों के अधिकारियों के बीच बैठक हुई। बैठक में लोगों ने उद्यान और सिविल विभाग की तमाम समस्याओं से लोगों को अवगत कराया और समाधान की मांग की। बैठक की अध्यक्षता फोनरवा के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा और फोनरवा के महासचिव केके जैन ने की।

बैठक में फोनरवा के महासचिव केके जैन ने बताया कि आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने उद्यान विभाग से जुड़ी ज्यादातर समस्याएं उठाईं। पार्कों में लगी बेंच और झूले टूटे पड़े हैं और कई पार्कों में झूले उपलब्ध नहीं हैं। ज्यादातर पार्कों और ग्रीन बेल्ट में घास सूख चुकी है। इसके अलावा पार्कों की सफाई नहीं हो रही है और न ही उनमें कोई विकास कार्य हो रहा है। सेक्टर में पेड़ों की टहनियों की छंटाई भी नहीं की जा रही है। पार्कों के प्रवेश द्वार, दीवारें और फुटपाथ भी टूटे पड़े हैं। इनकी जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाए। उन्होंने कहा कि सेक्टरों के पार्कों में बोर्ड लगाए जाएं, जिसमें ठेकेदार की पूरी जानकारी, मोबाइल नंबर आदि उपलब्ध कराए जाएं। सभी ठेकेदारों को आदेश दिए जाएं कि वे समय-समय पर आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों से मिलकर अपने सेक्टर की समस्याओं का समाधान कराएं। उन्होंने कहा कि हर सेक्टर के कार्य के बांड की कॉपी आरडब्ल्यूए को उपलब्ध कराई जाए, जिससे उन्हें सेक्टर में हो रहे कार्यों की जानकारी मिल सके।

झूले, बेंच और डस्टबिन के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू
प्राधिकरण की एसीईओ वंदना त्रिपाठी ने आश्वासन दिया कि अधिकारियों द्वारा बताई गई सभी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि झूले, बेंच और डस्टबिन के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही जहां झूले नहीं हैं, वहां झूले उपलब्ध कराए जाएंगे। हाल ही में कुछ सेक्टरों में झूले और बेंच उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ सेक्टरों में टेंडर प्रक्रिया अधूरी होने के कारण ठेके नहीं हो पाए हैं, जल्द ही उन्हें पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदूषण और एनजीटी की गाइडलाइन के कारण पेड़ों की छंटाई दो महीने के लिए स्थगित कर दी गई है। हालांकि, बिजली लाइनों को छूने वाले पेड़ों और अन्य जरूरी कारणों से छंटाई जारी रहेगी। इस मौके पर कोषाध्यक्ष पवन यादव, विजय भाटी, जीसी शर्मा, डॉ. उमेश शर्मा, संजय चौहान, लाट साहब लोहिया, भूषण शर्मा, विनोद शर्मा, टीसी गौड़, प्रदीप वोहरा और अजीत सिंह नागर मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *