Home Blog Page 3336

LoK Sabha Election 2024: सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘चुनाव में मेरे हाथ मजबूत करें ताकि…’ BJP और LG को।

कल से मुझे मेरी दिल्ली की माताओं और बहनों के ढेरों फोन आ रहे हैं. महिलाएं खूब आशीर्वाद दे रहीं हैं. साथ ही पूछ रहीं हैं कि महिला सम्मान योजना में कैसे रजिस्टर करना है? मैं, सभी माताओं बहनों को कहना चाहता हूं कि आज मैं जो कुछ कर पा रहा हूं, ये केवल आपके आशीर्वाद और प्रार्थनाओं का नतीजा है. मेरे विरोधियों ने तो मुझे कुचलने में कोई कसर नहीं छोड़ी, पर आपका आशीर्वाद उनके सभी षड्यंत्रों को असफल कर रहा है.

दिल्ली के सीएम ने महिलाओं को कहा, ‘मैं लगा हुआ हूं. जल्दी इस योजना का रजिस्ट्रेशन भी चालू करेंगे. अपनी बहनों और माताओं से हाथ जोड़कर बिनती है. मैं आपके और आपके परिवार के लिए जो भी अच्छा काम करना चाहता हूं. ये लोग LG और केंद्र सरकार के जरिए मुझे रोकते हैं. अगले महीने चुनाव हैं. इस चुनाव में आप सब मुझे आशीर्वाद दें. अपने घर के सभी लोगों से भी कहें. इस चुनाव में मेरे हाथ मजबूत करें. ताकि आपका भाई और बेटा आपकी खूब सेवा कर सके और आपके परिवार का ख़्याल रख सके.’

महिलाओं को सशक्त बनाने में मिलेगी मदद

दिल्ली की वित्त आतिशी ने महिलाओं को सशक्त बनाने और उनका समर्थन करने के मकसद से ‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना’ की घोषणा की थी. इसके लिए बजट में दो हजार करोड़ रुपये का आवंटन भी किया गया है. इस योजना के तहत 18 वर्ष से अधिक उम्र की प्रत्येक महिला को प्रति माह एक हजार रुपये मिलेंगे. वित्त मं. आतिशी के इस योजना को सीएम अरविंद केजरीवाल ने तारीफ की है. उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं को सशक्त बनाने में मदद मिलेगी.

लुधियाना में सरकार व्यापार मिलनी के दौरान भगवंत मान और अरविन्द केजरीवाल द्वारा उद्योगपतियों के साथ विस्तृत विचार- विमर्श

0

लुधियाना, 3 मार्चः
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने आज यहाँ सरकार-व्यापार मिलनी के दौरान उद्योगपतियों और व्यापारियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया।

इक्ट्ठ को संबोधन करते हुये मुख्यमंत्री ने दोहराया कि सरकार-व्यापार मिलनी के रूप में अपनी किस्म की इस पहली पहलकदमी का उद्देश्य व्यापारिक भाईचारे की भलाई यकीनी बनाना है। उन्होंने कहा कि यह राज्य के आर्थिक विकास को बढ़ावा देकर राज्य की पुरातन शान बहाल करने की तरफ एक ठोस कदम है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य की आर्थिकता में उद्योग और व्यापार अहम भूमिका निभाते हैं और यह हर राज्य की रीढ़ की हड्डी होते हैं, जिसके लिए इसको बढ़ावा देना लाज़िमी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब के विकास को बढ़ावा देकर राज्य की नुहार बदलने के लिए अथक मेहनत कर रही है। उन्होंने कहा कि वह लोगों की भलाई और राज्य के विकास के लिए घटीए दर्जे की राजनीति की बजाय ‘काम की राजनीति’ कर रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि ऐसा बहुत पहले हो जाना चाहिए था जिससे लोगों को इसका लाभ मिल सकता।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अब तक टाटा स्टील, सनातन टेक्स्टाईल और अन्य प्रमुख कंपनियों की तरफ से 70,000 करोड़ रुपए का निवेश किया गया है, जो अन्य कंपनियों को निवेश के लिए उत्साहित करेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्थानीय उद्योगों के हितों की रक्षा के लिए वचनबद्ध है और वह राज्य के असली ब्रांड अम्बैसडर हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार यह यकीनी बनाने के लिए वचनबद्ध है कि यह कंपनियाँ राज्य में अपने कारोबार का विस्तार करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश भर में से राज्य में अमन- कानून की स्थिति सब से बढ़िया है, जिस कारण बड़े स्तर पर उद्योग राज्य में निवेश के लिए आ रहे हैं।। उन्होंने कहा कि इसके विपरीत पिछली सरकारों समय पर नेता निवेश के लिए आने वाले उद्यमों में हिस्सेदारी मांगते थे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पहले सत्ताधारी परिवारों के साथ समझौतों पर दस्तखत किये जाते थे परन्तु अब राज्य की तरक्की और खुशहाली के लिए यह समझौते किये जाते हैं।

मुख्यमंत्री ने व्यापारियों को राज्य की तरक्की और खुशहाली के लिए तन-मन के साथ काम करने का न्योता दिया। उन्होंने व्यापारियों और उद्योगपतियों को राज्य की आर्थिक खुशहाली के नये युग की शुरुआत के लिए इस क्रांति में हिस्सेदार बनने का न्योता दिया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार ने पहले ही फोकल प्वाइंटों और एस. ई. ज़ैडज़ में बुनियादी ढांचे को अपग्रेड करने के इलावा औद्योगिक क्षेत्रों में विशेष पुलिस चौकियाँ स्थापित करके सुरक्षा यकीनी बनाने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब वह दिन चले गए हैं जब उद्योगों और व्यापारियों को बेवजह परेशानी झेलनी पड़ती थी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अब उनकी सुविधा के लिए काम करेगी और बीते समय के उलट अब कोई भी उद्योगपतियों को तंग नहीं करेगा, बल्कि राज्य सरकार उद्योगों को उत्साहित करने के लिए हर संभव यत्न करेगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र के व्यापक विकास को यकीनी बनाने के लिए हर संभव कदम उठाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब में मौजूदा औद्योगिक इकाईयों की सुरक्षा से इलावस इन इकाईयों के विस्तार और उत्साहित करने के लिए ठोस प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि उद्योगपतियों ने देश के सामाजिक- आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभाई है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन उद्योगों ने विश्व भर में अपनी पहचान बनाई है और राज्य सरकार इनके हितों की सुरक्षा यकीनी बनाने के लिए हर संभव यत्न करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अमन- कानून की स्थिति को कायम रखने के लिए पहली बार 410 हाई- टैक वाहन पंजाब पुलिस के स्टेशन हाऊस अफ़सरों ( एस. एच. ओज़) को दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इसके विपरीत पिछली सरकारों के समय पर यही नये वाहन उच्च अधिकारियों को दिए जाते थे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि एस. एच. ओज़ पंजाब पुलिस का असली चेहरा हैं क्योंकि वह सीधे तौर पर लोगों के साथ जुड़े हुए हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस कदम से उद्योगपतियों को बहुत फ़ायदा होगा।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य में सड़क हादसों के कारण होने वाली मौतों की दर पर काबू पाने के साथ-साथ राज्य की सड़कों पर यातायात को सुचारू बनाने के लिए राज्य सरकार ने सड़क सुरक्षा फोर्स की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि अपनी किस्म की यह पहली विशेष फोर्स पंजाब में रोज़मर्रा के सड़क हादसों में कीमती जानें बचाने के लिए अहम भूमिका निभा रही है। उन्होंने बताया कि सड़क हादसों को रोकने के लिए इस फोर्स को गलत ढंग के साथ ड्राइविंग करने, सड़कों पर वाहनों के यातायात को सुचारू बनाने और अन्य कामों की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। भगवंत सिंह मान ने बताया कि शुरुआती तौर पर हर 30 किलोमीटर के घेरे में अत्याधुनिक यंत्रों के साथ लैस 129 वाहन सड़कों पर तैनात किये गए हैं और इन वाहनों में किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को एमरजैंसी इलाज मुहैया करवाने के लिए संपूर्ण मैडीकल किट की सुविधा भी उपलब्ध है।
अपने संबोधन में दिल्ली के मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों को राज्य सरकार की तरफ से अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे और सहूलतों के साथ लैस नये स्कूल आफ एक्सीलेंस का दौरा करने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि यह स्कूल सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को कान्वेंट से पढ़े विद्यार्थियों का मुकाबला करने में मदद करेगा जिससे वह जीवन में और आगे बढ़ सकें। अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि स्कूल का एक ही दौरा उद्योगपतियों को यह सोचने के लिए मजबूर कर देगा कि उनको भी अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ने भेजना चाहिए।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार समाज के हर वर्ग की भलाई के लिए अथक काम कर रही है। उन्होंने कहा कि लोगों की भलाई के मद्देनज़र शनिवार को 165 आम आदमी क्लीनिक समर्पित किये गए। उन्होंने कहा कि पिछले 75 सालों में लोगों को मानक स्वास्थ्य सहूलतें मुहैया करने के लिए ऐसा कोई प्रयास नहीं हुआ। अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि अब राज्य में 829 आम आदमी क्लीनिक सुचारू रूप में काम कर रहे हैं और इन क्लीनिकों में आने वाले लोगों को मुफ़्त इलाज की सुविधा दी जा रही है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में एक अलग किस्म की सरकार सत्ता में आई है, जिससे अब सरकारी अदारों की नुहार ही बदल जायेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली के पौश इलाकों में भी लोग मानक स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त करने के लिए मोहल्ला क्लीनिकों की माँग कर रहे हैं। अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि यह क्लीनिक लोगों को मानक और बढ़िया इलाज प्रदान कर रहे हैं, जिसके कारण यहाँ लोगों की आमद में लगातार विस्तार हो रहा है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि एक तरफ़ राज्य भर के सरकारी स्कूलों का नवीनीकरण किया जा रहा है और दूसरी तरफ़ सरकारी अस्पतालों को आधुनिक बुनियादी ढांचे के साथ लैस करके अपग्रेड किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के नौजवानों को नौकरियाँ प्रदान करना राज्य सरकार की मुख्य प्राथमिकता है, जिसके लिए औद्योगिक क्षेत्र बड़ा आधार है। अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र की सभी समस्याओ को पहल के आधार पर निपटा जायेगा जिससे अधिक से अधिक नौकरियाँ पैदा हो सकें।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली किसी भी सरकार ने उद्योगपतियों और व्यापारियों की भलाई की कभी कोई चिंता नहीं की। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों उद्योगपतियों को चोर करार देती थीं, परन्तु यह सरकार उद्योगपतियों को राज्य की सामाजिक आर्थिक तरक्की में बराबर का हिस्सेदार बनाना चाहती है। अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि राज्य सरकार पिछली सरकारों की तरह लूटने की बजाय व्यापारियों और उद्योगपतियों की सुविधा के लिए है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने इन मिलनियों को राज्य सरकार और व्यापारियों के दरमियान बेहतर तालमेल के लिए समय की माँग बताया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को पेश मुश्किलों का जल्द हल करना और उनको बड़े स्तर पर लाभ पहुंचाना ही समय की ज़रूरत है। अरविन्द केजरीवाल ने ग़ैर- भाजपा राज्यों के सुचारू कामकाज में रुकावटें बिछाने के लिए केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया और कहा कि यह सब केंद्र का घमंडी रवैया और मनमाना है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे कि केरला, पश्चिमी बंगाल, तेलंगाना और अन्य राज्यों के लोगों ने अपने मुख्यमंत्रियों को लोक सभा सीटें देकर शक्ति दी थी, उसी तरह अब समय आ गया है कि भगवंत सिंह मान को सभी लोक सभा सीटें जीताईं जाएँ। उन्होंने कहा कि केंद्र पंजाब विरोधी रवैये का शिकार है, इसलिए केंद्र को सबक सिखाना ज़रूरी है, जिसके लिए पंजाबियों को तैयारी कर लेनी चाहिए। अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि अब समय आ गया है जब केंद्र सरकार को राज्य की झाँकी को रद्द करने के अपने गुनाह की सज़ा दी जाये क्योंकि यह पंजाब और पंजाबियों का सीधे तोर पर अपमान है। उन्होंने कहा कि राज्य के शहीदों को उनके महान बलिदानों के लिए केंद्र से किसी एन. ओ. सी. की ज़रूरत नहीं है।

Experts बताते हैं कि वाटर फास्टिंग तेजी से वजन कम करने में कारगर है

उपवास करने का चलन आजकल बहुत बढ़ चुका है. वजन घटाने के लिए यह एक प्रमुख तरीका बन चुका है. इसके पीछे विज्ञान भी है और कई अध्ययन इसे समर्थन भी करते हैं ,लेकिन सीमित समय (1-2 दिन) के लिए किया गया फास्टिंग आमतौर पर सही माना जाता है . लंबे समय तक फास्टिंग से शरीर में पोषक तत्वों की कमी और शरीर को नुकसान हो सकता है. फास्टिंग से ब्लड शुगर लेवल, बीपी और कोलेस्ट्रॉल लेवल प्रभावित हो सकते हैं. फास्टिंग करते समय पर्याप्त पानी पीना ज़रूरी है इससे डिहाइड्रेशन नहीं होगा.

कुछ शोधों से पता चला है कि लंबे समय तक फास्टिंग से शरीर का फैट प्रतिशत कम हो सकता है. लेकिन यह प्रभाव न्यूनतम है. जैसे ही खाना खाएंगे फिर आपका फैट बढ़ जाएगा. फास्टिंग से शरीर का कुल वज़न तो कम हो सकता है, लेकिन यह विशेष रूप से फैट को कम नहीं करता. फास्टिंग के साथ आपको नियमित व्यायाम और कैलोरी कंट्रोल ज़रूरी है, केवल फास्टिंग से काफी असर शरीर पर नहीं पड़ेगा ऐसा नहीं है. फास्टिंग से मेटाबॉलिज़्म तो बढ़ सकता है, लेकिन यह फैट लॉस करने का सही तरीका नहीं है.

शॉर्ट टर्म वजन लॉस

शुरुआती समय में, उपवास से वजन तेजी से घट सकता है, लेकिन यह ज्यादातर पानी का वजन होता है. फास्टिंग के बाद, वजन घटाना स्थिर हो सकता है या पुनः बढ़ सकता है.आइए इसे समझते है जब हम खाना खाते हैं, तो ज्यादा ऊर्जा शरीर में ग्लाइकोजेन के रूप में जमा हो जाती है. यह ग्लाइकोजेन हमारे लिवर और मांसपेशियों में संग्रहीत होती है. जब आप उपवास करते हैं, शरीर पहले इस ग्लाइकोजेन को ऊर्जा के रूप में उपयोग करता है. जब ग्लाइकोजेन की स्टोर्स खत्म हो जाती हैं, तो शरीर फैट स्टोर्स को ऊर्जा के लिए उपयोग करना शुरू करता है. यही कारण है कि लंबे समय तक उपवास करने से वजन कम होता है. लेकिन यह तरीका सही नहीं माना जाता है.

जानें क्या कहता है शोध 

शोधों के अनुसार लंबे समय तक फास्टिंग करने पर शरीर के फैट के प्रतिशत में थोड़ी कमी आ सकती है. फिर भी, फैट लॉस के लिए नियमित रूप से फास्टिंग के साथ व्यायाम और कैलोरी कंट्रोल करना करना जरूरी है.

दहेज में दु्ल्हन के पिता ने दिए 21 लाख रुपये, दूल्हे ने किया इंकार, ₹101 शगुन लेकर की शादी, अब हर कोई कर रहा तारीफ

पंचकूला के सेक्टर-25 के रहने वाले सीमंत चौहान ने अपनी शादी में लाखों रुपये का दहेज लौटकर मिसाल कायम की.

तारा ठाकुर

पंचकूला. शादी के मंडप में मुंह के सामने 21 लाख रुपये कैश रखा था. दुल्हन के पिता ने दूल्हे को शगुन के तौर पर ये रुपये दिए थे. लेकिन दुल्हे सीमंत चौहान ने पैसे लेने से इंकार कर दिया. अब उसकी हर तरफ वाहवाही हो रही है. मामला हरियाणा  के पंचकूला का है.

जानकारी के अनुसार, पंचकूला के सेक्टर-25 के रहने वाले सीमंत चौहान ने अपनी शादी में लाखों रुपये का दहेज लौटकर मिसाल कायम की. पंचकूला के मोरनी में शादी के दौरान दूल्हे ने शगुन में मिले 21 लाख रुपए लड़की वालों को वापस लौटा दिए. सिर्फ शगुन के तौर पर 101 रुपये लेकर शादी की.

न्यूजीलैंड के रहने वाले सीमंत चौहान की  शादी 2 मार्च को मोरनी के एक होटल में हुई. इस शादी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा सीमंत चौहान लाखों रुपए के नोटों के ढेर में से सिर्फ 101 रुपये का शगुन लेकर अपनी शादी कर रहा है. वीडियो में दूल्हे के पिता लड़की के पिता से कह रहा है कि वह सिर्फ उनकी लड़की से अपने लड़के की शादी करना चाहते हैं. वह किसी भी प्रकार से पैसा नहीं चाहते हैं.

दूल्हे के पिता का कहना है कि दहेज जैसी को प्रथा हमारे समाज में चल रही है और इसे मिटाने का प्रयास उनके लड़के ने किया है. उन्होंने कहा कि वह राजपूत समाज से हैं और दहेज प्रथा बहुत प्राणी है और इसको मिटाने के लिए उन्होंने एक छोटा प्रयास किया है. उन्होंने बताया कि उनका बेटा न्यूजीलैंड में काम करता है. 

क्या बोले पिता

पिता ने कहा है कि वह लोगों से अपील करते हैं कि अच्छे रस्मों-रिवाज से शादी करें, लेकिन दहेज लेना बंद करें. उन्होंने कहा है कि आज के समाज में दहेज प्रथा बंद होनी चाहिए, क्योंकि यह एक विनाश का कार्य है और हर युवक को इस प्रकार का कदम उठाना चाहिए. बता दें कि इस प्रकार की सोच रखने वाले युवकों ने देश के लाखों करोड़ों उन नौजवानों को एक बड़ा संदेश दिया है जो भविष्य में अपना घर बसाएंगे.

iPhone की तरह एक विशेषता Google Pixel फोन में मिलेगी! इमरजेंसी में मदद करेगा

गूगल अपने आने वाले नए पिक्सल स्मार्टफोन में बहुत सारे नए और खास फीचर्स लेकर आने वाला है. उनमें से एक फीचर का नाम SOS फीचर है, जो किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में लोगों की मदद करता है. इस फीचर की मदद से यूज़र्स अपने फोन से बिना किसी नेटवर्क के भी आपातकालीन सेवाओं की मदद बुलाने के लिए कॉल कर सकते हैं.

गूगल अपने पिक्सल फोन में भी इस खास फीचर को शामिल करने वाला है. आपको बता दें कि पिछले साल लॉन्च होने वाले एप्पल के iPhone 14 Series के फोन में SOS यानी इमरजेंसी कॉलिंग वाला फीचर शामिल किया गया था. हालांकि, एप्पल के आईफोन में मौजूद इमरजेंसी कॉलिंग फीचर फिलहाल सिर्फ अमेरिका और कनाडा में ही उपलब्ध है.

गूगल पिक्सल फोन में आ रहा खास फीचर

इन दोनों में रहने वाले आईफोन यूज़र्स की इमरजेंसी में बिना किसी नेटवर्क के कॉलिंग कर सकते हैं. एप्पल ने अभी तक भारत या बाकी किसी अन्य देशों रहने वाले आईफोन यूज़र्स के लिए बिना नेटवर्क इमरजेंसी कॉलिंग की शुरुआत नहीं की है, लेकिन गूगल पिक्सल अपने तमाम एंड्ऱॉयड डिवाइस और फ्लैगशिप स्मार्टफोन में इस फीचर को शामिल कर सकता है.

गौरतलब है कि हाल ही में गूगल पिक्सल फोन में आए एक सैटेलाइट अपडेट में SOS फीचर को देखा गया था, उसके बाद से गूगल के फोन में इस फीचर के आने की चर्चाएं शुरू हो गई थी. गूगल पिक्सल फोन यूज़ करने वाले यूज़र्स फोन में मौजूद सेफ्टी एंड इमरजेंसी वाले ऑप्शन में अडेप्टिव कनेक्टिविटी सर्विस का विकल्प दिखाई देगा, जहां उन्हें इमरजेंसी कॉलिंग वाला यह फीचर मिलेगा.

एंड्रॉयड 14 अपडेट के साथ मिलेगा फीचर

गूगल पिक्सल फोन यूज़ करने वाले कई यूज़र्स अपने फोन को अपडेट करने के साथ उसमें सैटेलाइट एसओएस फीचर को देखा है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा कहा जा रहा गूगल पिक्सल 8 फोन के नए वर्ज़न में सैटेलाइट कनेक्टिविटी वाला यह फीचर मिल सकता है.

गूगल पिक्सल फोन में मिलने वाले लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम Android 14 के अपडेट के साथ इमरजेंसी कॉलिंग का फीचर भी शामिल किया जाएगा. इसके अलावा गूगल पिक्सल के आने वाले कई नए फोन भी एंड्रॉयड 14 ओएस से लैस रहेंगे, लिहाजा, उनमें भी बिना नेटवर्क के इमरजेंसी कॉल करने वाला फीचर मौजूद रहेगा.

हालांकि, अभी तक इस बात के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि गूगल पिक्सल फोन में आने वाला यह खास फीचर दुनिया के किन-किन देशों में उपलब्ध होगा. अगर यह फीचर भारत में उपलब्ध होता है, तो यह खासतौर पर महिलाओं और सुरक्षाबल के लोगों के लिए काफी अच्छा साबित हो सकता हैं, ताकि वो किसी भी आपातकालीन स्थिति में कॉल कर सकते हैं.

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि को क्यों मनाया जाता है? जानें इसके पीछे की कहानी

0

महाशिवरात्रि के त्योहार को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस बार महाशिवरात्रि 08 मार्च 2024 दिन शुक्रवार को है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती का विवाह हुआ था। इसी वजह से इस दिन महाशिवरात्रि के पर्व को मनाया जाता है। कहा जाता है कि इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से वे जल्द प्रसन्न होते हैं।

हर महीने में शिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है, लेकिन फाल्गुन माह की शिवरात्रि का विशेष महत्व है। इसे महाशिवरात्रि के नाम से जाना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि फाल्गुन माह की चतुर्दशी तिथि पर भगवान शिव और मां पार्वती का विवाह हुआ था। इसी वजह से फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है।

इस बार महाशिवरात्रि 08 मार्च को है। इस अवसर पर भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा और व्रत करने का विधान है। शायद कई लोगों को इस बात की जानकारी नहीं है कि आखिर किस वजह से महाशिवरात्रि के त्योहार को मनाया जाता है। अगर आपको भी इसके बारे में जानकारी नहीं है, तो आइए इस लेख में हम आपको बताएंगे कि क्यों मनाई जाती है महाशिवरात्रि?

ये है वजह

पौराणिक कथा के अनुसार, देवों के देव महादेव और मां पार्वती का विवाह फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को हुआ था। इसी वजह से हर साल फाल्गुन माह में महाशिवरात्रि के पर्व को बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस विशेष अवसर पर शिव भक्त भगवान शिव की बारात निकालते हैं। साथ ही भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। साथ ही व्रत करते हैं।मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से साधक को वैवाहिक जीवन से संबंधित सभी परेशानियों से छुटकारा मिलता है। साथ ही दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

महाशिवरात्रि 2024 डेट और शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि का प्रारंभ 08 मार्च को रात्रि में 09 बजकर 57 मिनट से होगा और जिसका समापन अगले दिन यानी 09 मार्च को शाम को 06 बजकर 17 मिनट पर होगा। ऐसे में 08 मार्च को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा।

 

 

नफे सिंह राठी के बाद सरपंच एसोसिएशन के प्रधान की हत्या, कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग

सरपंच एसोसिएशन के जिला प्रधान संजय दुहन कंवारी की हत्या.

हिसार. हिसार में नफे सिंह राठी की हत्या की तरह ही एक सरपंच की निर्मम हत्या की खबर है. यहां के गांव कंवारी में गांव के सरपंच संजय दुहन कंवारी की बीती रात हमलावरों ने गोलियां मार कर हत्या कर दी. हमला तब हुआ जब सरपंच एक शादी से अपने घर की तरफ लौट रहे थे. तभी अज्ञात हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर उनकी हत्या कर दी.

सरपंच की हत्या भी इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की हत्या की स्टाइल में की गई है. संजय सरपंच एसोसिएशन के जिला प्रधान भी थे. घटना की सूचना मिलने के बाद हांसी के विधायक विनोद भ्याणा सहित भारी पुलिस बल गांव और अस्पताल में पहुंचा. गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल को तैनात कर दिया है. विधायक विनोद भ्याणा ने आपसी रंजिश के चलते हत्या होने की आशंका जताई है. बता दें कि संजय पर उसी जगह पर हमला हुआ, जहां पिछले वर्ष 9 मार्च 2023 को पूर्व सरपंच के बेटे कर्ण सिंह पर छह गोलियां मारी गई थीं.

बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग
पुलिस के अनुसार सरपंच एसोसिएशन के जिला प्रधान संजय गांव में शादी समारोह में जा रहे थे. करीब साढ़े सात बजे जब वो गांव से जा रहे थे, उसी दौरान हमलावरों ने उस पर ताबतोड़ फायरिंग कर दी. करीब 20 मिनट बाद भाई बलवंत और उनके परिवार को पता चला तो वह संजय को अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. विधायक विनोद भ्याणा ने कहा कि सरपंच को सुरक्षा नहीं मिलने के मामले की जांच करवाई जाएगी.

पुरानी रंजिश में हत्या
विधायक का कहना है कि पुरानी रंजिश चल रही थी. वह लगातार सुरक्षा मांग रहा था. पूर्व सरपंच से विवाद चल रहा था. सरपंच के चुनाव को लेकर हुई रंजिश में पिछले वर्ष 9 मार्च 2023 को पूर्व सरपंच के बेटे करण पर हमला हुआ था. उसमें संजय और उनके परिवार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था. संजय के घर पर भी ग्रामीणों ने तोड़फोड़ की थी. उस मामले में संजय लगातार हांसी पुलिस अधीक्षक से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग भी कर रहा था. उस मामले में संजय दूहन का बेटा पुनीत जेल में है.

आयकर विभाग उन करदाताओं को पत्र भेजेगा जिनके आयकर रिटर्न में मूल्‍यांकन वर्ष 2021-22 के दौरान असंगतता पाई गई

0

आयकर विभाग ने घोषणा की है कि वह उन करदाताओं को पत्र भेजेगा जिनके आयकर रिटर्न में मूल्‍यांकन वर्ष 2021-22 के दौरान असंगतता पाई गई है। आयकर विभाग ने यह भी बताया है कि इस अवधि में कुछ मामलों में विशेष वित्तीय लेनदेन के संबंध में आयकर रिटर्न में दी गई जानकारी में असंगतता पाई गई। साथ ही कुछ मामले ऐसे हैं जिनमें आयकर रिटर्न दाखिल ही नहीं की गई।

आयकर विभाग ने कहा है कि ई-सत्‍यापन योजना 2021 के एक भाग के रूप में  प्रक्रिया के तहत ऐसे करदाताओं को पत्र भेजे जाते हैं जिनकी जानकारी में गडबडी पाई गई है। यह पत्र करदाताओं के पंजीकृत ई-मेल के जरिए भेजे जा रहे हैं। करदाताओं से अपील की गई है कि वे ई-फाइलिंग पोर्टल में अपनी वार्षिक जानकारी का ब्‍यौरा देखें और अद्यतन आयकर रिटर्न जमा करें। विभाग ने यह भी कहा है कि आयकर अधिनियम 1961 की धारा 139(8A) के अंतर्गत वे व्‍यक्ति भी रिटर्न भर सकते हैं जो इसके योग्‍य हैं और अभी तक रिटर्न नहीं जमा किया है।

मूल्‍यांकन वर्ष 2021-22 के लिए अद्यतन आयकर रिटर्न जमा करने की अंतिम तिथि इस महीने के अंत तक है।

 

बनने से पहले ही 48 घंटों में बिक गए 3600 करोड़ के फ्लैट, गुड़गांव की इस कंपनी ने रियल एस्‍टेट में किया धमाका

गुड़गांव में सिग्‍नेचर ग्‍लोबल ने महज 48 घंटे में अपने 1008 लग्‍जरी फ्लैटों की प्री बुकिंग की घोषणा की है.

रियल एस्‍टेट के क्षेत्र में गुड़गांव ऐसे ही बादशाह नहीं है. 100 करोड़ से ज्‍यादा रुपये का एक फ्लैट बेचने वाले इस शहर में एक बार फिर रियल एस्‍टेट मार्केट प्री बुकिंग ने धमाका कर दिया है. सिग्‍नेचर ग्‍लोबल कंपनी डीलक्‍स-डीएसपी प्रोजेक्‍ट ने महज 48 घंटों में 3600 करोड़ रुपये से ज्‍यादा की रिकॉर्ड प्री बिक्री ने प्रॉपर्टी बाजार में धूम मचा दी है.

भारत के रियल एस्टेट क्षेत्र की नामी कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल ने आज अपने लेटेस्ट प्रीमियम हाउसिंग रेसिडेंशियल प्रोजेक्ट, ‘डी लक्स-डीएक्सपी ‘ के लिए 3600 करोड़ रुपये से अधिक की प्री-फॉर्मल लॉन्च बिक्री की घोषणा की है. डी लक्स-डीएक्सपी, एक IGBC गोल्ड-रेटेड प्रोजेक्ट है. जिसमें 3बीएचके, 3.5बीएचके, 4.5 बीएचके अपार्टमेंट और पेंटहाउस सहित कुल 1008 यूनिट्स बनाई जाएंगी. यह परियोजना 16.5 एकड़ में फैली है.

कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (बीसीजी) ने पूरी आवंटन प्रक्रिया की निगरानी की है. इस दौरान एक्स्प्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (ईओआई) से लेकर अलोटमेंट, बुकिंग और पेमेंट तक, सब कुछ डिजिटल रूप से आयोजित किया गया है.

गुड़गांव में कहां है ये प्रोजेक्‍ट
सिग्‍नेचर ग्‍लोबल का ये प्रोजेक्‍ट डीलक्‍स-डीएसपी सेक्टर 37डी, गुरुग्राम में हैं. यह 16.5 एकड़ में फैली यह परियोजना और 2.7 मिलियन वर्ग फुट की बिक्री क्षमता वाली है. सेक्टर 37डी गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ ही लगा हुआ है. इस IGBC गोल्ड रेटेड प्रोजेक्ट में 8 टावरों में 1008 यूनिट्स बनाई जाएंगी.

क्‍या मिलेंगी लग्‍जरी सुविधाएं
इस प्रोजेक्‍ट को अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त AEDAS, लैंडस्केप डिजाइनर संजू बोस और इंटीरियर डिजाइनर सोनाली भगवती द्वारा डिजाइन किया गया है, जो 3BHK, 3.5BHK, 4.5BHK अपार्टमेंट और पेंटहाउस प्रदान करता है.

इस प्रोजेक्‍ट की 8 टॉवरों में खरीदारों के लिए 7 स्विमिंग पूल, पोडियम पार्किंग, 80,000 वर्ग फुट क्षेत्र के साथ दो क्लब हाउस, पावर बैकअप, कई वाटर बॉडी, एक कोर में दो अपार्टमेंट, ट्रिपल ऊंचाई वाली लॉबी, वीआरवी एसी, एक्‍स्‍ट्रा डेक, इलाके का सबसे बड़ा जॉगिंग ट्रैक और 270-डिग्री रैप-अराउंड बालकनी मिलेगी.

इनके अलावा यहां 1 लाख वर्ग फुट का हाई स्ट्रीट शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और मियावाकी वन शामिल हैं. यह वन गर्मी को कम करने के लिए पर्याप्त छाया प्रदान करेगा. साथ ही पड़ोस को शुद्ध और शांत बनाकर, वायु प्रदूषण के लिए प्राकृतिक फिल्टर के रूप में कार्य करेगा.

बेहतरीन है कनेक्टिविटी
‘डी लक्स-डीएक्सपी’ द्वारका एक्सप्रेसवे, अर्बन एक्सटेंशन रोड 2, आगामी ग्लोबल सिटी के नजदीक, आ रही गुड़गांव मेट्रो के नजदीक और दिल्ली व आईजीआई हवाई अड्डे तक आसान पहुंच के साथ बेहतरीन कनेक्टिविटी के साथ संभावित खरीदारों के लिए बेस्ट लोकेशन का वादा करता है.

सिग्‍नेचर ग्‍लोबल ने क्‍या कहा.. 
ग्राहकों से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया से उत्साहित, सिग्नेचर ग्लोबल के चेयरमैन एंड होल टाइम डायरेक्टर प्रदीप अग्रवाल ने कहा, ‘मध्यम वर्ग में बढ़ती समृद्धि के साथ, एक महत्वपूर्ण जनसंख्या वर्ग ने बेहतर परचेजिंग पावर और उच्च चाहतें विकसित की हैं. इन्‍हीं वजहों से मिड-हाउसिंग सेगमेंट में मांग बढ़ रही है. आश्चर्यजनक रूप से एनआरआई और बड़े कॉर्पोरेट कर्मचारियों ने भी जबरदस्त प्रतिक्रिया दिखाई है, यह ध्यान रखना दिलचस्प है कि प्रत्येक खरीदार को केवल एक यूनिट आवंटित की गई है. डी लक्स-डीएक्सपी को मॉडर्न लाइफस्‍टाइल के ग्राहकों की अपेक्षाओं से मेल खाने के लिए डिजाइन किया गया है, जो होमओनर को आराम, व्यावहारिकता और पहुंच का एक अनूठा मिश्रण प्रदान करता है.

Vijaya Ekadashi 2024: विजया एकादशी पर इन तुलसी उपायों को करें, जीवन में कभी बाधा नहीं आएगी

0

हिंदू धर्म में माना गया है कि तुलसी जी माता लक्ष्मी का ही स्वरूप हैं। वहीं विष्णु जी को भी तुलसी अति प्रिय मानी जाती है इसलिए भगवान विष्णु के भोग में तलुसी का इस्तेमाल मुख्य रूप से किया जाता है। ऐसे में आप विष्णु जी की कृपा प्राप्ति के लिए विजया एकादशी के दिन तुलसी के कुछ उपाय कर सकते हैं।

प्रत्येक फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को विजया एकादशी का व्रत किया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के निमित्त व्रत किया जाता है और उनकी पूजा-अर्चना की जाती है। माना जाता है कि एकादशी का व्रत करने से साधक को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि विजया एकादशी के दिन आप किन उपायों द्वारा भगवान विष्णु की कृपा के पात्र बन सकते हैं।

विजया एकादशी का मुहूर्त (Shubh Muhurat)

फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 06 मार्च को सुबह 06 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो रही है। साथ ही एकादशी तिथि का समापन 07 मार्च को प्रातः 04 बजकर 13 मिनट होने जा रहा है। ऐसे में विजया एकादशी 06 मार्च, बुधवार के दिन मनाई जाएगी।

शादीशुदा जोड़ा करे ये काम

विजया एकादशी के दिन शादीशुदा जोड़े को तुलसी के पौधे में कलावा बांधना चाहिए और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करनी चाहिए। ऐसा करने से साधक को तुलसी जी के साथ-साथ भगवान श्री हरि की भी कृपा प्राप्त होती है। इसके साथ ही विजया एकादशी के शुभ अवसर पर आप तुलसी माता को सुहाग की साम्रगी और लाल चुनरी अर्पित भी कर सकते हैं। इससे दांपत्य जीवन में लाभ देखने को मिल सकता है।

जीवन में मिलेगा लाभ

विजया एकादशी के दिन तुलसी के पौधे की पूजा के दौरान उसमें कच्चा दूध भी जरूरी चढ़ाना चाहिए। क्योंकि इस शुभ दिन पर तुलसी में कच्चा दूध चढ़ाना बहुत ही मंगलकारी माना जाता है। इसके साथ ही शाम के समय तुलसी पर घी का दीपक जरूर जलाना चाहिए। ऐसा करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं।

करें इस मंत्र का जाप

महाप्रसाद जननी सर्व सौभाग्यवर्धिनी, आधि व्याधि हरा नित्यं तुलसी त्वं नमोस्तुते।।

मातस्तुलसि गोविन्द हृदयानन्द कारिणी नारायणस्य पूजार्थं चिनोमि त्वां नमोस्तुते ।।

यह तुलसी जी का ध्यान मंत्र है। विजया एकादशी के दिन तुलसी पूजन के दौरान इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को विशेष लाभ मिल सकता है।